फ्लिप फोन Motorola Razr 50 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, लाइव इमेज हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra 12GB रैम के साथ आ सकता है।
  • इसे Razr 40 Ultra के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है।
  • यह पेश होने के समय तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

मोटोरोला अपने फ्लिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Motorola Razr 50 Ultra जोड़ सकता है। यह इससे पहले कुछ सर्टिफिकेशन सहित भारत की बीआईएस साइट भी जगह बना चुका है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर डिवाइस की लाइव इमेज मिली है। जिसमें फोन पहले से अलग डिजाइन में नजर आ रहा है। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं इस बार क्या नया मिल सकता है।

Motorola Razr 50 Ultra लाइव इमेज (लीक)

  • Motorola Razr 50 Ultra की लाइव इमेज टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए सामने आई है। जिसमें इसका डिजाइन एज 40 अल्ट्रा से ज्यादा अलग नहीं है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर होरिजेंटल डुअल-कैमरा सेटअप, रेजर ब्रांडिंग और बीच में एक फोल्डिंग हिंज है।
  • फोन के रियर पैनल के टॉप पर पूर्व मॉडल की तरह ही एक बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है।
  • मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा के फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए पंच-होल कटआउट देखा गया है साथ ही स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजेल हैं।
  • डिवाइस में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड एज पर मौजूद हो सकते हैं।
  • सूत्रों के अनुसार मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा का मॉडल नंबर XT-24510-3 होगा और यह फोल्डेबल 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज विकल्प में आ सकता है।
  • नए फ्लिप फोन को ब्रांड ब्लू, ऑरेंज और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवा सकता है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Motorola Razr 40 Ultra में ब्रांड ने 6.9-इंच का LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले दिया है। इसके साथ 3.6-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है।
  • प्रोसेसर: पिछले सेल डिवाइस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ भारत में पेश किया गया था।
  • कैमरा: Motorola Razr 40 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Motorola Razr 40 Ultra 3,800mAh की बैटरी से लैस है इसे चार्ज करने के लिए 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है।


Motorola Razr 40 Ultra Price
Rs. 64,990
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here