Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट आई सामने, मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर

Motorola अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर लगातार टीजर जारी कर रहा है। कंपनी ने अब एक नया टीजर शेयर किया है। जिसमें 22 सितंबर की डेट सामने आई है। हालांकि Motorola ने अभी फोन का नाम कंफर्म नहीं किया है, लेकिन टीजर का “A new perspective is coming” टैगलाइन पिछले दिनों सामने आए Motorola Signature 27 के टीजर से मिलता जुलता लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 22 सितंबर को कंपनी इसी फोन से जुड़ी घोषणा कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
22 सितंबर को होगा Motorola का नया ऐलान
Motorola के नए टीजर में अलग-अलग मटेरियल के क्लोज-अप दिखाए गए हैं। इनमें टेक्सटाइल और मेटल जैसी सरफेस नजर आती हैं। वीडियो के साथ “A new perspective is coming” टैगलाइन दी गई है और 22 सितंबर की डेट दिखाई गई है।
A new perspective is coming.
September 22, 2026. pic.twitter.com/5luStokuzR— motorola (@Moto) September 17, 2026
खास बात यह है कि यही टैगलाइन पहले Motorola Signature 27 के लिए सामने आए टीजर में भी उपयोग हुई थी। इससे लगता है यही फोन आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि 22 सितंबर को फोन लॉन्च होगा या सिर्फ इसके बारे में नई जानकारी सामने आएगी।
मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6
22 सितंबर की डेट इसलिए भी खास है क्योंकि इसी समय Qualcomm के नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon प्रोसेसर से जुड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि Motorola Signature 27 में स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, अभी Motorola ने फोन के प्रोसेसर की पुष्टि नहीं की है। इसलिए इसे फिलहाल संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जा रहा है। अगर यह चिपसेट मिलता है, तो फोन में फ्लैगशिप परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है।
पहले सामने आए Signature 27 के टीजर में Crystals by Swarovski का लोगो भी देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Motorola नए फोन का एक Swarovski एडिशन भी पेश कर सकता है। यह पैटर्न कंपनी के पहले Motorola Signature मॉडल के साथ भी देखने को मिला था।
अगर Signature 27, Motorola Signature का अगला मॉडल होता है। तो इसमें पिछले मॉडल की तुलना में फीचर्स अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। Motorola Signature में 6.8-इंच 165Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 5,200mAh बैटरी है। इसमें 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। जिनमें 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। फोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
पहले मॉडल की थिकनेस सिर्फ 6.99mm थी और इसमें टेक्सटाइल-इंस्पायर्ड फिनिश दी गई थी। नए टीजर में भी अलग-अलग मटेरियल और टेक्सचर पर फोकस किया गया है। इसलिए Signature सीरीज का प्रीमियम डिजाइन एंगल आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
22 सितंबर को होने वाला ऐलान फोन को लेकर और जानकारी प्रदान कर सकता है। Motorola की ओर से पुष्टि होने तक Snapdragon 8 Elite Gen 6, कैमरा या अन्य स्पेक्स से जुड़ी जानकारी को संभावित डिटेल्स के तौर पर ही देखा जा सकता है। हम आपको आगे भी फोन के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।