Jio 5G रोलआउट पर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान, जानें कब शुरू होगा फास्ट इंटरनेट का दौर

Join Us icon

इस साल देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट India Mobile Congress 2021 (IMC 2021) का आगाज आज यानि 8 दिसंबर से शुरू हो गया। यह इवेंट 10 दिसंबर तक चलेगा। IMC 2021 के पहले दिन रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी रोलआउट को देश की पहली प्राथमिकता बताया। वहीं, 5जी के बारे में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने 100% देशी और व्यापक 5G साल्युशन विकसित किया है जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव, डिजिटल मैनेज्ड और भारतीय है। हमारी तकनीक की वजह से जियो नेटवर्क को 4G से 5G में जल्द से जल्द अपग्रेड किया जा सकता है।

Jio 5G

मुकेश अंबानी ने कहा कि सरकारी यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का इस्तेमाल, देश में मोबाइल सब्सिडी देने के लिए करने की पैरवी की है। मुकेश अंबानी का मानना है कि अगर देश के हाशिए पर रहने वाले लोगों को देश की डिजिटल ग्रोथ का हिस्सा बनना है तो उसे किफायती कीमतों पर सर्विस और डिवाइस मुहैया कराए जाने चाहिए। इसे भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान, मिलेगा 2GB डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल

reliance jio 5gi technology jiophone next 5g phone details
Jio 5G

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत को 2जी से 4जी और फिर 5जी में माइग्रेशन जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। लाखों भारतीयों को सामाजिक-आर्थिक पिरामिड में सबसे नीचे 2जी तक सीमित रखना उन्हें डिजिटल क्रांति के लाभों से वंचित करना है। क्योंकि कोविड में हमने देखा जब सबकुछ बंद था तब इंटरनेट और मोबाइल ने ही हमें जीवित रखा। तकनीक हमारे जीवन और रोजगार के लिए सहारा बनी। इसे भी पढ़ें: Free में कराएं Jio में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट, ये रहे 2 सबसे सिंपल तरीके

बता दें कि Reliance Jio ने पिछले साल अपने एजीएम मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी थी कि कंपनी 5G सर्विस के लिए होम ग्रोन तकनीक का उपयोग करेगी और कंपनी ने किया भी ऐसा ही। जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इंडिया में तैयार इक्यूपमेंट और इंडिया में तैयार तकनकी का ही उपयोग कर रही है। यानी की जियो की 5जी सर्विस मेड इन इंडिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here