
आइकू ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन iQOO Z11 5G लॉन्च किया है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। आज 25 अगस्त से यह मोबाइल पहली बार देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। पहली ही सेल में कंपनी इस नए 5जी फोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। नया स्मार्टफोन छूट के साथ कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11 5G प्राइस और ऑफर
आइकू ज़ेड11 5जी भारतीय बाजार में चार मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 34,999 रुपये है। शुरुआती सेल में इस वेरिएंट पर 2500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का अमेजन डिस्काउंट कूपन मिलेगा। टोटल 3500 रुपये की छूट के साथ इस 5जी फोन को सिर्फ 31,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इस मोबाइल का 8GB RAM रैम वेरिएंट 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है। वहीं आइकू ज़ेड11 का टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB मेमोरी के साथ 49,999 रुपये में लाया गया है। इन तीनों वेरिएंट्स पर कंपनी 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का अमेजन कूपन दे रही है।
iQOO Z11 5G पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद उपरोक्त तीनों वेरिएंट क्रमश: 35,999 रुपये, 40,999 रुपये और 45,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। यह 3 हजार का बैंक डिस्काउंट Axis और SBI बैंक के कार्ड पर मिलेगा। वहीं कंपनी 3 और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी देगी। आइकू ज़ेड11 पर मिल रहे ऑफर की डिटेल जानने और फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
iQOO Z11 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 5जी फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी 3D Curved डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI, HDR10+ और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मौजूद है। वहीं फोन स्क्रीन को Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
iQOO Z11 बड़ी बैटरी वाला 5G फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7050mAh Battery दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 12 मिनट आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 73 मिनट का समय लिया।
यह नया आइकू 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10,99,769 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3800mm Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 OIS सेंसर है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 5G 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। बताते चलें कि इस 5जी फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस दे सकते हैं।













