
वीवो ने पिछले महीने इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन vivo Y05 लॉन्च किया था जो 6500mAh बैटरी के साथ 12,999 रुपये में आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल vivo Y05e लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि इस अपकमिंग फोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, वीवो वाई05ई बाजार में आने से पहले सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।
vivo Y05e स्मार्टफोन को टीडीआरए पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर के साथ ही माकेटिंग नेम का भी खुलासा हो गया है। इस अपकमिंग वीवो फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट पर V2606 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे दटेकआउटलुक ने स्पॉट किया है। वहीं टीडीआरए पर ‘vivo Y05e’ नाम भी सामने आ गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि वीवो वाई05ई बेहद जल्द टेक मार्केट में एंट्री लेने वाला है।
हमारा अनुमान है कि वीवो वाई05ई 10 हजार से कम का फोन हो सकता है। यह वीवो वाई05 से कम प्राइस रेंज में लाया जा सकता है। वाई05 स्मार्टफोन को इंडिया में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। vivo Y05e 4G फोन होगा और हो सकता है कि कंपनी इसे 3GB RAM पर पेश कर दे। हालांकि मोबाइल की स्पेक्स बाद में ही सामने आएगी।
vivo Y05 की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो फोन Extended RAM तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

वीवो वाई05 4जी स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 260पीपीआई और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड का इस्तेमाल किया है जिसके चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए vivo Y05 4G स्मार्टफोन में ताकतवर 6500mAh battery लगाई गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इसपर 29 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वाई05 की बैटरी 5 साल की हेल्थ के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में 15वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वीवो फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये दूसरे मोबाइल्स को भी चार्ज किया जा सकता है।

वीवो वाई05 के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। यह स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी वाला Military-Grade ड्यूरेबिल फोन है। वहीं IP65 रेटिंग के साथ इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते वीवो फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिनके साथ FM और Infrared सेंसर भी मिलता है।










