8 हजार रुपये में आया चाइनीज कंपनी का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/01/Electric-Scooter.jpg
Highlights

चाइनीज कंपनी NIU ने अपना नया Electric Scooter NIU Mavericks NQi धरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है यानी यह एक बच्चों के चलाने वाला ई-स्कूटर (electric scooter for kids) है, जिसे स्टाइलिश डिजाइन और कम कीमत के अंदर लाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का कहना है कि स्कूटर काफी मजबूत है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और फीचर्स केल बारे में सभी जानकारी देते हैं।

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस

अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस की तो कंपनी ने Electric Scooter NIU Mavericks NQi को चीन में सिर्फ 699 युआन (लगभग 8,399 रुपये) में पेश किया है। वहीं, कंपनी ने इसे Jingdong (JD.com) पर लिस्ट किया कर दिया है। हालांकि, इसके इंडिया आने की उम्मीद काफी कम है।

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स