Nokia 100 (2026) की इमेज और स्पेसिफिकेशंस लीक, 1,020mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया फीचर फोन

HMD अपने Nokia ब्रांड के तहत नए फीचर फोन को बाजार में उतार सकता है। क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HMD_MEME’S (@smashx_60) ने कथित तौर पर Nokia 100 (2026) के स्पेसिफिकेशंस के साथ इसकी तस्वीर भी शेयर की है। लीक हुई तस्वीर में फोन का क्लासिक फीचर फोन डिजाइन नजर आया है। जिसमें फिजिकल कीपैड, छोटा डिस्प्ले और रियर कैमरा दिया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Nokia 100 (2026) का डिजाइन लीक
लीक हुई तस्वीर के मुताबिक Nokia 100 (2026) में क्लासिक Nokia फीचर फोन डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में ऊपर की तरफ छोटा डिस्प्ले, उसके नीचे कॉलिंग और नेविगेशन बटन के साथ फिजिकल न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है। रियर पैनल पर सिंगल कैमरा और उसके नीचे स्पीकर ग्रिल नजर आती है। फोन की बॉडी को गोल किनारों के साथ रखा गया है। कलर्स के मामले में यह फोन Black, Cyan और Purple कलर में आ सकता है।
Nokia 100 (2026)
– 1.8″ LCD
– VGA camera
– Support 32GB microSD
– S30+ OS
– SC6531E SoC
– 1020mAh, Micro USB
– 2G GSM 900/1800
– BT4.2, FM Radio, IP54, 3.5mm., Flashlight, Snake
Black, Cyan, Purple pic.twitter.com/Q9sQidO6pD— HMD_MEME’S (@smashx_60) July 30, 2026
Nokia 100 (2026) स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार Nokia 100 (2026) में 1.8 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है। फोन में VGA कैमरा भी मिलने की बात कही गई है। यानी कैमरा सेटअप बेसिक हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Nokia 100 (2026) फोन में SC6531E SoC दिया जा सकता है। यह Nokia फीचर फोन S30+ OS पर काम कर सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें 32GB तक microSD कार्ड का सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है।
पावर बैकअप के लिए Nokia 100 (2026) में 1,020mAh की बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए Micro-USB पोर्ट मिलने की बात कही गई है। फीचर फोन होने की वजह से इसकी बैटरी से लंबे बैकअप की उम्मीद है।
लीक के अनुसार Nokia 100 (2026) में 2G GSM 900/1800 नेटवर्क सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Bluetooth 4.2, FM Radio और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। फोन में फ्लैशलाइट और लोकप्रिय Snake गेम मिलने की बात भी सामने आई है। साथ ही डिवाइस को IP54 रेटिंग के साथ पेश किए जाने का दावा किया गया है।
बताते चलें कि HMD ने अभी Nokia 100 (2026) के लॉन्च या इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए कीमत, उपलब्धता और अन्य डिटेल्स के लिए कंपनी के ऐलान का वेट करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।