बड़ी बैटरी के साथ चीन में फिर लॉन्च हुआ Nokia 105 4G (2023), जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Nokia-105-4g-2023.jpg
Highlights

Nokia 105 4G 2023 मॉडल को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। क्लासिक कैंडी बार डिजाइन के साथ आया यह फोन नया नहीं है। दरअसल, पिछले साल कंपनी ने इस हैंडसेट को पेश किया था। लेकिन, इस बार फोन को ज्यादा बैटरी कैपिसिटी के साथ पेश किया गया है। इससे फोन की बैटरी लाइफ पहले से ज्यादा मिलेगी। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

नोकिया 105 4जी की कीमत

नोकिया 105 4जी फोन Alipay सपोर्ट के साथ चीनी मार्केट में उतारा गया है। वहीं, अगर प्राइस की बात करें तो यह 229 युआन (लगभग 2,700 रुपये) है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत हैंडसेट को 199 युआन (2,350 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

नोकिया 105 4जी की स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी में बदलाव के अलावा नया फोन क्लासिक कैंडी बार डिजाइन और बटन के साथ ही आता है। इससे यह बुजुर्ग यूजर्स, छात्रों और बैकअप फोन की आवश्यकता वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है। Nokia 105 4G HIA एक असाधारण विशेषता बनी हुई है, जो राइट-क्लिक करके या पेमेंट मेनू के माध्यम से अलीपे तक तुरंत पहुंच जाता है। पहुँच पेमेंट क्यूआर कोड या बारकोड को “पेमेंट कोड” पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है।

क्या इंडिया आएगा नोकिया 105 4G 2023 फोन?

फिलहाल इंडिया में इस फोन के आने को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन इंडिया आ सकता है। फिलहाल इंडिया में Nokia 105 4G फोन 1,020mAh बैटरी के साथ मौजूद है। वहीं, इस फोन के बाकि सभी स्पेसिफिकेशन्स नोकिया 105 4G 2023 हैंडसेट जैसी ही हैं।