Nokia ने लॉन्च किए तीन नए बटन वाले फोन, एक बार के चार्ज में कई हफ्तों तक चलेगी बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/nokia-feature-phone.jpg
Highlights

नोकिया से जुड़ी खबर आई है कि कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपने तीन नए फीचर फोन पेश किए हैं। इन तीनों बटन वाले फोंस का नाम Nokia 106 (2023), Nokia 105 (2023) और Nokia 110 (2023) बताया गया है। आगे इन तीनों मोबाइल फोंस के फीचर व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

नोकिया 106 (2023) कैसा मोबाइल फोन है

नोकिया 106 2023 मनोरंजन के लिहाज से मस्त मोबाइल है। इसमें एफएम रेडियो और एमपी3 प्लेयर दोनों दिए गए हैं। एफएम को वायरलेस तरीके से भी चलाया जा सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जो 8 हजार गानों को सेव कर सकता है। इस नोकिया फोन में कई प्री-लोडेड गेम्स दिए गए हैं जिनमें फेमस स्नेक गेम भी शामिल है। य​ह एक rugged feature phone है।

नोकिया 106 (2023) को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद 22 दिन का स्टेंड बाई टाईम दे सकती है। इसमें माइक्रो यूएसबी स्लॉट मौजूद है। इस नोकिया बटन फोन में 2,000 कॉन्टेक्ट और 500 एसएमएस सेव किए जा सकते हैं। मोबाइल फोन में टॉर्च लाइट भी मिलती है। इसकी अधिक स्पे​सिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है।

नोकिया 105 (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं

नए Nokia 105 में 1.8 इंच की क्यूक्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल एस30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। मजे की बात है कि इस फोन को आईपी52 सर्टिफाइड बनाया गया है जो इसे वॉटर प्रूफिंग प्रदान करता है। इसमें मोबाइल में भी 2,000 कॉन्टेक्ट और 500 एसएमएस सेव किए जा सकते हैं।

नोकिया 105 (2023) में वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है। इसमें टॉर्च लाइट भी मिलती है। फोन में 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया फोन में 1,000एमएएच बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद कई दिनों तक चलती रहती है।

नोकिया 110 (2023) में क्या खास दिया गया है

Nokia 110 (2023) फीचर फोन भी एस30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में 1.8 इंच की क्यूक्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है जिसके नीचे टी9 कीपैड मौजूद है। यह बटन वाला मोबाइल फोन फोटोग्राफी के लिए क्यूवीजीए कैमरा सपोर्ट करता है। इस नोकिया फोन में भी लंबा बैकअप देने वाली 1,000एमएएच बैटरी दी गई है।

यह फोन भी आईपी रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। म्यूजिक के लिए इस फोन में एफएम रेडियो के साथ एमपी3 प्लेयर दिया गया है। वहीं इस नोकिया फोन में स्नेक गेम भी मिलती है। यह मोबाइल वॉयर रिकॉर्डर भी सपोर्ट करता है। Nokia 110 (2023) में डुअल सिम स्लॉट दिया है जिससे एक साथ दो नंबर भी चलाए जा सकते हैं।