Nokia 110 (2022) फोन दमदार बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल बैटरी के साथ 1699 रुपये में हुआ लॉन्च

Nokia 110 (2022) स्मार्टफोन को तीन कलर - चारकोल, स्यान और रोज गोल्ड में पेश किया गया है।

Join Us icon

Nokia ने भारत में दो नए फीचर फोन – Nokia 8210 4G और Nokia 110 (2022) लॉन्च किए हैं। कंपनी का लेटेस्ट फीचर फोन Nokia 110 (2022) में कंपनी ने ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और बिल्ट इन रियर कैमरा के साथ पेश किया है। नोकिया का यह फोन दमदार बिल्ड क्वालिटी और नोकिया के सिग्नेचर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। लेटेस्ट Nokia 110 (2022) स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्लीक डिजाइन और लॉन्ग लास्टिंग बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन के साथ कंपनी एक साल रिप्लेसमेंट गारंटी ऑफर कर रही है। नोकिया का यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए आएगा।

Nokia 110 (2022)

Nokia 110 (2022) स्मार्टफोन को नए स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है जिसकी बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत है।डिजाइन की बात करें तो नोकिया का यह फोन कंपनी के पुराने फोन्स की याद दिलाता है। नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन कॉम्पेक्ट डिजाइन, यूज में आसान और नए मॉर्डन फिनिश के साथ आता है। नोकिया के इस फोन में रियर कैमरा, म्यूजिक प्लेयर और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग के साथ ज्यादा स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Nokia 110 (2022) स्मार्टफोन में 1000 mAh की बैटरी और 32GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है। नोकिया के इस फोन को सिंगल चार्ज में कई दिनों का बैकअप मिलता है। नोकिया के इस फोन में FM का फीचर भी दिया गया है। फोन में बिल्ट इन टॉर्च भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में नोकिया का पॉपुलर स्नेक गेम भी प्री-लोडेड है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Freedom Festival Sale: आज रात 12 बजे से मिलेंगे ढेरों ऑफर्स, यहां जानें सबकुछ

Nokia 110 (2022) कीमत और उपलब्धता

Nokia 110 स्मार्टफोन को तीन कलर – चारकोल, स्यान और रोज गोल्ड में पेश किया गया है। नोकिया के इस फोन का स्यान और चारकोल वेरिएंट 1699 रुपये और रोज गोल्ड वेरिएंट को 1799 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। नोकिया के इस फोन को रिटेल आउटलेट, ई-कॉमर्स और नोकिया के वेबसाइट से खरीदने पर 299 रुपये के इयरफोन फ्री दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here