लो बजट में Nokia की नई बाजी तैयार, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Nokia C30

Join Us icon

Nokia ने कुछ समय पहले ही अपनी C-सीरीज के अंदर Nokia C20 Plus फोन को लॉन्च किया था। वहीं, इसके बाद से चर्चा है कि कंपनी टेक मंच पर अपने नए सी-सीरीज के फोन Nokia C30 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, बार-बार सामने आ रही इस फोन की लीक्स को देखकर लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। वहीं, ऑफिशियल होने से पहले एक बार फिर इस फोन की स्पेसिफिकेशन (Nokia C30 Specification) और रेंडर्स की जानकारी सामने आई है।

Nokia C30

पिछले महीने ही नोकिया सी30 को फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन (FCC) पर लिस्ट किया गया था। अब नोकिया सी30 की लीक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे फोन के फ्रंट व रियर डिजाइन का पता चला है। उम्मीद की जा रही है कि नोकिया सी30 को ग्रीन और वाइट कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 11 नवंबर से पहले लॉन्च होगा Nokia 9.3 Pureview 5G स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में मचाएगा धमाल

Nokia c20 plus and nokia c30

Nokia C30 का डिजाइन

सामने आई तस्वीर के अनुसार इस फोन में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच होगी। इसके अलावा फोन के रियर पर एक गोल आकार वाला कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। इसके अलावा सी30 के सारे स्पेसिफिकेशन्स रूस की एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी स्पॉट किए गए हैं।

Nokia C30 की स्पेसिफिकेशन्स

लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि नोकिया सी30 में 6.82 इंच की बड़ा डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फुलएचडी+ स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 होगा। हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia G20 स्मार्टफोन 12,999 रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, 7 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

साथ ही डिवाइस में 3 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाए जाने का ऑप्शन होगा। साथ ही फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर कार्य करेगा और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा, फोन में फेस अनलॉक सपॉर्ट भी होगा।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया सी30 रियर पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। साथ ही इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए सी30 में ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक फीचर्स होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here