Nokia जल्द लॉन्च करेगा ये धाकड़ स्मार्टफोन, यहां देखें फुल लिस्ट

Join Us icon

HMD Global ने पिछले हफ्ते तीन नए फोन की घोषणा की थी, जिसमें Nokia XR20, Nokia C30, और Nokia 6310 शामिल थे। वहीं, अब एक नए लीक से पता चला है कि कंपनी फिर एक बार एक साथ कई नए डिवाइस लाने वाली है। इन्हीं डिवाइस में से एक नोकिया का नया टैबलेट- Nokia T20 भी होगा, जिसके बारे में काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में नोकिया का यह अपकमिंग टैबलेट ब्रिटेन की एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। आइए आगे आपको नोकिया के अपकमिंग डिवाइस के नाम की जानकारी देते हैं।

ट्विटर पर लीक्सटर @evleaks द्वारा नोकिया के अपकमिंग डिवाइस की एक लिस्ट का खुलासा किया, जिनमें से कुछ के नाम पहले से लीक के माध्यम से हम सुन चुके हैं। इस लिस्ट में Nokia T20 टैबलेट भी शामिल है जो पिछले हफ्ते लीक हुआ था। इसमें Nokia G50 भी है, एक ऐसा डिवाइस जिसे कुछ हफ्ते पहले यूके के एक रिटेलर की वेबसाइट पर देखा गया था। ट्वीट से पता चलता है कि Nokia T20 का कोडनेम “रिडलर” और Nokia G50 का कोडनेम “पुनिशर” होगा। इसे भी पढ़ें: सस्ते JioPhone को चुनौती देने आ रहा Android फीचर फोन Nokia 400, लॉन्च से पहले जानें क्या होगा खास

लीकस्टर द्वारा उल्लिखित अन्य डिवाइस Nokia G300 कोडनेम “Aoki” और Nokia X100 हैं जिन्हें आंतरिक रूप से “Deadmau5” के रूप में नाम दिया गया है। दुर्भाग्य से, इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन उम्मीद है कि फोन के फीचर्स के बारे में भविष्य में कोई जानकारी सामने आ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि Nokia G300 और Nokia X100 अपर मिड-रेंज डिवाइस हो सकते हैं।

नोकिया T20 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में एक रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग पर नोकिया T20 टैब दिखाई दिया था। इस लीक के अनुसार टैब में 10.36 इंच के टचस्क्रीन डिसप्ले होगा। कंपनी इस टैब को 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। लिस्टिंग की मानें तो नोकिया का यह टैब ब्लू कलर में आएगा। अब तक इस टैब के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में एचएमडी ग्लोबल या नोकिया की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! लॉन्च से पहले जानें Nokia Tablet T20 की ये खास बात

नोकिया T20 की कीमत

नोकिया के इस नए टैब की कीमत के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, ब्रिटेन के रिटेलर More Computer की वेबसाइट पर इस टैब का वाई-फाई और वाई-फाई + 4G वेरिएंट लिस्टेड है। इस लिस्टिंग के अनुसार टैब का वाई-फाई वेरिएंट GBP 185 (करीब 19,100 रुपए) और 4G वेरिएंट GBP 202 (करीब 20,900 रुपए) में आएगा

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here