Nothing भी ला रहा फोल्डेबल फोन! मार्केट में फिर मचेगा घमासान, Nothing Fold (1) सीधे Samsung को देगा चुनौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Nothing-Foldable-Phone-.jpg
Highlights

ट्रांसपेरेंट बॉडी और अनूठी लुक वाले Nothing Phone (1) के जरिये मार्केट में वाहवाही लूटने के बाद अब ‘नथिंग’ ब्रांड एक और डिफरेंट डिजाईन वाले फोन को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बता दिया है कि वह एक फोल्डेबल फोन पर काम शुरू कर चुकी है जो Nothing Fold (1) नाम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इस मोबाइल की टक्कर प्रीमियम कैटेगरी वाले Samsung Galaxy Z Fold फोंस से होगी।

नथिंग फोल्ड 1 की फोटो को कंपनी ने ट्वीटर पर शेयर किया है

Nothing Fold (1) की ऑफिशियल रेंडर ईमेज सामने आ गई है। इन फोटोज़ को स्वयं कंपनी की ओर से शेयर किया गया है जो ट्वीटर पर पोस्ट हुई है। यहां फोल्डेबल फोन की 3 फोटो दिखाई गई है जिनमें फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। इन फोटोज़ के साथ ही कंपनी ने फोन के नाम का भी खुलासा कर दिया है। गौरतलब है ​कि ये रेंडर ईमेज ब्रांड के ही कम्यूनिटी मेंबर द्वारा बनाई गई है जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

Nothing Fold (1) का डिजाईन कैसा होगा

  • फोल्डेबल बॉडी
  • फ्लैट स्क्रीन
  • ब्रांड द्वारा शेयर की गई रेंडर ईमेज में नथिंग फोल्ड 1 स्मार्टफोन फ्लैट स्क्रीन वाली नज़र आ रहा है जिसके ऐज़ राउंड शेप वाले हैं। डिसप्ले के चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स भी दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह फोन की बाहरी डिस्प्ले भी राउंड ऐज वाली है। फोल्ड बॉडी के दोनों हिस्सों के बीच में हिंज दिया गया है जिसपर Nothing लिखा हुआ है।

    नथिंग फोल्ड 1 के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है। फोटो में ज्यादा साफ तो दिखाई नहीं दिया है लेकिन पहली नज़र में यह राउंड शेप वाला प्रतीत हो रहा है। कंपनी द्वारा शेयर की गई रेंडर ईमेज में फोन के लोवर पैनल पर किसी तरह का यूएसबी पोर्ट या स्पीकर नहीं दिया गया है। यह तो यह फोन के उपरी बॉडी ऐज पर हो सकता है या फिर हम यह मान सकते हैं कि अभी इस डिजाईन में हल्के बदलाव भी होंगे।

    Nothing Fold (1) में क्या फीचर्स मिलेंगे

  • ट्रांसपेरेंट बॉडी
  • Glyph लाइटिंग
  • वायरलेस चार्जिंग
  • नथिंग फोल्ड 1 में भी ट्रांसपेरेंट बॉडी देखने को मिलेगी या नहीं यह पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस पहचान को नए फोल्डेबल फोन के साथ ही बनाए रखेगी। Nothing Fold (1) में ट्रांसपेरेंट बॉडी एलिमेंट का यूज किया जा सकता है। जिससे मुड़ने वाले फोन के अंदर के पार्ट्स को भी बॉडी के बाहर से ही देखा जा सकेगा।

    Nothing Fold (1) में Glyph लाइटिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह लाइट फोन बॉडी में फिट होती है जो नोटिफिकेशन का कॉल आने पर ब्लिंक होकर शानदार लुक देती है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में एमोलेड स्क्रीन, डुअल कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ट्वीटर पर शेयर हुई Nothing Fold (1) की रेंडर ईमेज को फिलहाल पूरी तरह से फाईनल डिजाईन नहीं माना जा सकता है।

    Samsung Galaxy Z Fold को टक्कर देगा Nothing Fold (1)

    फोल्डेबल फोन के बाजार में सैमसंग अपनी गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड सीरीज़ के दमपर काफी नाम कमा चुका है। इसके अलावा OPPO, Vivo और Tecno जैसे ब्रांड भी अपनी फोल्ड फोन तकनीक का अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब नथिंग का नाम भी जुड़ने वाला है। नथिंग फोन फ्लैगशिप और प्रीमियम पहचान रखते हैं और इसी तरह Nothing Fold (1) की सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold को मिल सकती है।