
नथिंग जब भी कोई फोन लॉन्च करता है उसकी चर्चा महीनों तक होती है और इस साल कंपनी ने एक साथ दो फोन को लॉन्च कर इस शोर को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक साथ Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को उतारा है। इस आर्टिकल में हमने नथिंग फोन थ्रीए प्रो का रिव्यू किया है। यदि आप इस फोन को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है। रिव्यू की शुरुआत डिजाइन और डिस्प्ले से करते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone (3a) Pro के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने पुराने पैटर्न को ही फॉलो किया है जहां आपको ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिलेगा। हालांकि Phone (2a) Plus के मुकाबले कुछ बदलाव है, जो अच्छे कहे जा सकते हैं। यह फोन पहले की तुलना में ज्यादा बॉक्सी और चौड़ा हो गया है। वहीं इस बार बड़ा और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल का उपयोग किया गया है, जो पुराने मॉडल से इसे अलग बनाता है। हालांकि Nothing Phone (2a) Plus में कैमरा मॉड्यूल में दो ही लेंस आपको दिखते थे, लेकिन इस बार कंपनी ने एक पेरिस्कोप लेंस को जोड़ दिया है। इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो सर्कुलर मॉड्यूल में अनोखे ढंग से फिट किया गया है।
| स्मार्टफोन | मोटाई | वजन | आईपी रेटिंग |
| Nothing Phone (3a) Pro | 8.35एमएम | 201 ग्राम | आईपी64 |
| Realme 14 Pro+ | 8एमएम | 194 ग्राम | आईपी69 |
| Redmi Note 14 Pro+ | 8.85एमएम | 210.8 ग्राम | आईपी68 |
| Nothing Phone (2a) Plus | 8.5एमएम | 190 ग्राम | आईपी54 |
डिजाइन में कमी यह कह सकते हैं कि फोन पहले से पहले से भारी हो गया है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। नथिंग ने इस बार बैक पैनल के नीचे नए पैटर्न जोड़े हैं, जबकि Glyph लाइटिंग सिस्टम को कैमरा मॉड्यूल के साथ पहले जैसा रखा गया है।
पहले जहां कंपनी फोंस में साइड पैनल को थोड़ा कर्व्ड रखा करती थी। वहीं अब Nothing Phone (3a) Pro में अब ऐजेज को पहले से थोड़े ज्यादा सपाट हो गए हैं। हालांकि ऐसे में पकड़ और भी बेहतर हो गया है। फोन के दाईं ओर एक नए फिजिकल बटन को पेश किया गया है जिसे ‘एसेंशियल की’ का नाम दिया गया है। हालांकि इस बटन को आप देख कर ही पहचान सकते हैं कि यह पावर या वॉल्यूम के लिए नहीं। यह बिल्कुल अलग दिखाई देता है।
डिजाइन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आपको आईपी64 कि रेटिंग मिलती है। यानी कि यह फोन कुछ हद तक धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने में सक्षम है। फोन के निचले पैनल में USB Type-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर मिल जाते हैं।
जहां तक डिस्प्ले की बात है, तो Nothing Phone (3a) Pro में आपको 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी यह फोन FHD+ रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने 10-बिट कलर पैनल का उपयोग किया है, जो आपको वॉयबरेंट और नेचुरल व्यू देने में सक्षम है। हालांकि HDR सपोर्ट की कमी इसे स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस के मामले में थोड़ा कमजोर बना सकती है।
| स्मार्टफोन | डिस्प्ले साइज | पीक ब्राइटनेस |
| Nothing Phone (3a) Pro | 6.77-इंच एमोलेड | 3,000 निट्स |
| Realme 14 Pro+ | 6.8-इंच एमोलेड | 1,500 निट्स |
| Redmi Note 14 Pro+ | 6.67-इंच एमोलेड | 3,000 निट्स |
| Nothing Phone (2a) Plus | 6.7-इंच एमोलेड | 1,300 निट्स |
फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर आप फोन से थोड़ा नीचे है। ऐसे में जब कभी एक हाथ से उपयोग के दौरान थोड़ी समस्या होती है।
कुल मिलाकर कहें, तो डिजाइन अच्छा है और आपको नए का अहसास तो कराता है। हालांकि जहां तक पुराने नथिंग फोन से अलग होने की बात है, तो फिर बहुत अंतर नहीं मिलेगा।
डिस्प्ले अच्छा है और इनडोर व आउटडोर में आपको बेहतर व्यू देने का दम रखता है। हमारे इंडोर टेस्ट में यह फोन 1,183.00 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस तक गया। वहीं न्यूनतम ब्राइटनेस 3.20 निट्स तक का था। दोनों स्कोर काफी अच्छे हैं। इंडोर में 1100 से ज्यादा मैक्स ब्राइटनेस तक पहुंचना काफी बेहतर माना जा सकता है। इन सबके बावजूद अंत में यही कहूंगा HDR की कमी खलेगी।
सबकुछ देखने के बाद यही कहूंगा Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन में पुराने मॉडल Phone (2a) Plus से अपग्रेड की बात करें, तो थोड़ा बहुत डिजाइन में है, कैमरा में बड़ा अपग्रेड है और 50 एमपी का टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। हालांकि फोन की बैटरी कम है लेकिन काफी ऑप्टिमाइज है ऐसे में परफॉर्मेंस सही मिलता है। फोन की कैमरा क्वालिटी अच्छी है और ओएस तो कमाल का है। डिस्प्ले अच्छी है, लेकिन एचडीआर न होना थोड़ी कमी जरूर कहेंगे। हालांकि फोन का परफॉर्मेंस आपको इम्प्रेस करेगा। अंतत: यही कहूंगा कि इसे आप ले सकते हैं। प्राइस के हिसाब से अच्छा सौदा है।
एसेंशियल बटन
एसेंशियल बटन के उपयोग की बात करें, तो इसे खास तौर से ‘एसेंशियल स्पेस’ ऐप के लिए रखा गया है। यानी ऐसे जरूरी ऐप जिनका उपयोग आप अक्सर करते हैं। जैसे- इस बटन को दबाकर आप स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते हैं। वहीं यदि लंबा दबा कर रखते हैं तो वॉयस नोट रिकॉर्ड करता है और लगातार दो बार यानी कि डबल-टैप करने पर फोन में सेव किए गए कंटेंट तक आप जा सकते हैं। हालांकि इससे पहले हम लोग गूगल पिक्सल फोन में ऐसे फीचर देख चुके हैं जहां यह बटन यूजर्स को स्क्रीनशॉट और महत्वपूर्ण इमेजेज को व्यवस्थित करने में मदद करता है।
एसेंशियल स्पेस ऐप AI सुविधा से लैस है, जो स्क्रीनशॉट तथा वॉयस मेमो की डिटेलिंग और उससे संबंधित नोट बनाकर आपको देने में क्षमम है। यहां एक बार कह सकतेे हैं कि फिलहाल AI अभी शुरुआती चरण में है ऐसे में इससे आप बहुत ज्यादा आशा नहीं कर सकते। बावजूद इसके यूजर्स को फाइलें जल्दी खोजने और उन्हें समझने में यह काफी मदद करता है।
कैमरा
Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया है जहां 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस जो 120 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है और 50MP का पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन में 3x तक का ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कंपनी ने फ्रंट में 50MP कैमरा दिया है।


फोन में आपको पांच नए कैमरा प्रीसेट्स मिलेंगे, जिनमें सॉफ्ट फोकस, ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म, वाइड एंगल, लेंटिकुलर और क्लोजअप जैसे मोड शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर्स कैमरा ऐप में नए प्रीसेट्स बना सकते हैं या फिर इम्पोर्ट कर सकते हैं। फोन के फ्रंट और बैक दोनों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps के साथ सपोर्ट है।
रही बात कैमरा क्वालिटी की तो अलग-अलग लाइट कंडीशन में भी यह अच्छा परफॉर्म कर रहा था। क्लिक किए गए फोटोज में कलर काफी वायबरेट लग रहे थे। वही हमें डिटेलिंग भी अच्छी मिली। इसके साथ ही हमने यह भी देखा कि लो लाइट कंडीशन में नॉइस को भी अच्छे से कंट्रोल कर रहा था। इन सब खूबियों के साथ पेरिस्कोप कैमरे में थोड़ा कमजोर लगा।


फोन के उपयोग के दौरान हमने इस प्राइस रेंज के दूसरे डिवाइस से इसकी तुलना भी जहां परिणाम काफी मिला जुला रहा। डेलाइट कंडीशन में Nothing Phone (3a) Pro से क्लिक की गई इमेज Realme 14 Pro+ की तुलना में अधिक डायनामिक थे।


हालांकि Realme में एक्सपोजर ज्यादा अच्छे और थे और धूप व छांव में अंतर नजर आ रहा था लेकिन (3a) Pro अपनी वायबरेंट कलर की वजह से ध्यान ज्यादा खींचता है। वहीं जब हमने अल्ट्रावाइड इमेज क्लिक किया तो Realme 14 Pro+ कहीं बेहतर कर रहा था। हालांकि यहां हमने दोनों फोन के साथ रेडमी नोट 4 प्रो प्लस को भी रखा था लेकिन वहीं थोड़ा पीछे ही रहा।
डेलाइट के बाद जब हमने पोट्रेट इमेज क्लिक की तो वहां भी Realme 14 Pro+, Nothing Phone (3a) Pro के मुकाबले भारी पड़ रहा था। रियलमी में ऐजेज काफी अच्छे से दिख रहे थे और स्किन टोन भी बेहतर था लेकिन (3a) Pro का थोड़ा बनावटी लग रहा था। हालांकि इसकी तुलना जब हमने पुराने मॉडल से की तो वहां रिजल्ट बेहतर था, क्योंकि उसमें टेलीफोटो लेंस नहीं था और अब कंपनी 50MP का टेलीफोटो लेंस दे रही है।


दिन के बाद जब हमने रात में रोशनी कम होने के बाद फोटोग्राफी की तो Nothing Phone (3a) Pro अपने प्रतियोगियों से आगे निकल रहा था। न सिर्फ इनमें न्वाइस कम थे, बल्कि जिस तरह से रंगों का प्रदर्शन थे वह भी तारीफ के काबिल था। हालांकि जब कभी पोस्ट प्रोसेसिंग में थोड़ा कलर को बूस्ट कर रहा था ऐसे में फोटो बनावटी लगने लगता है। बावजूद इसके हमें कैमरा अच्छा लगा।


रही बात सेल्फी की, तो Nothing Phone (3a) Pro यहां आपको काफी पसंद आएगा। सेल्फी में हमने गौर किया कि अधिक बेहतर थे और चेहरे डिटेलिंग को बेहतर कैप्चर करता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर पेश किया है। मिड रेंज में यह एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है। फोन में आपको 12GB तक की RAM और 256GB की नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है जो कि प्राइस रेंज मे लिहाज से अच्छा है। फोन के रिव्यू के दौरान हमने इसे कई तरह के टास्क दिए और हर मामले में यह डिवाइस बेहतर परफॉर्में कर रहा था। कहीं से कोई लैग या परेशानी नहीं थी। यह फोन मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करता है। ऐप्स के बीच स्विचिंग, नेविगेशन और ट्रांजिशन काफी स्मूथ और लैग-फ्री हैं, जिससे ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार हो जाता है।
हमने इस फोन को कुछ पॉपुलर गेम, जैसे कि BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 खेले। जहां ग्राफिक्स सेटिंग मिडियम पर था। गेम के दौरान Call of Duty में यह फोन 57.8 एफपीएस तक गया। वहीं 30 मिनट के गेमिंग में 6.2 डिग्री तक गर्मी बढ़ गई थी और 7 प्रतिशत तक का बैटरी खपत हुआ था। वहीं Real Racing 3 गेम के दौरान यह फोन 56.2 एफपीएस तक का गया था, हीट 3.7 प्रतिशत तक बढ़ गई थी और 6 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप हुआ। वहीं BGMI में 38.8 एफपीएस तक का सपोर्ट कर पाया, 4.6 डिग्री तक की गर्मी बढ़ी और 7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप हुआ। इस बजट में यदि दूसरे फोन का देखें, तो वे भी लगभग ऐसे ही थे। 6-7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप देखने को मिला। हां! यह हीट कम हो रहा था। दूसरे फोन 6-7 डिग्री का हीट बढ़ रहा था। हमने रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में इसे देखा और वहीं नथिंग से पीछे था।
Nothing Phone (3a) Pro पर हमने कई पॉपुलर बेंचमार्क रन किए जहां एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 809,554 तक का स्कोर कर पाया। यह स्कोर अच्छा है, लेकिन बहुत अच्छा नहीं, क्योंकि इस बजट में आज पोको एफ6 जैसे फोन हैं जो 14 लाख तक का स्कोर कर रहे थे। वहीं गीकबेंच की बात करें, तो सिंगल कोर पर यह फोन 1,208 तक का स्कोर कर रहा था। वहीं मल्टी कोर पर इसने 3,325 तक का स्कोर किया। यदि आप प्रोसेसर देखते हैं, तो यह अच्छा है लेकिन बजट के लिहाज से कम है।
यहां कई फोन गीकबेंच पर मल्टीकोर में 5,000 से ज्यादा का स्कोर कर रहे थे। वहीं जीएफएक्स बेंच में मैनहटन ग्राफिक्स पर यह फोन 3,665 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि टीरेक्स पर 3,291 तक का स्कोर कर पाया। पीसी मार्क परफॉर्मेंस में 11,392 तक का स्कोर गया। इन टेस्ट में यह फोन ठीक-ठाक स्कोर कर रहा था।
कुल मिलाकर, फोन के परफॉर्मेंस की बात करें, तो यही कहूंगा कि फोन बहुत अच्छा है। हालांकि अपने प्राइस रेंज में बेस्ट नहीं है, लेकिन किसी से बहुत पीछे भी नहीं रहता है। यदि आप गेमिंग के लिए या डेली यूज में हैवी टास्क के लिए भी इसका उपयोग करते हैं तो धीमा नहीं होगा।
हार्डवेयर के बाद सॉफ्टवेयर की बात करें, तो बता दूं कि Nothing Phone (3a) Pro को कंपनी ने Android 15 पर पेश किया है जो Nothing OS 3.1 पर काम करता है। फोन के ओएस को देखकर यही कहूंगा कि फिलहाल यह सबसे साफ सुथरा और बिल्कुल न्यूनतम कस्टम स्किन वाला ओएस है। फोन में 27 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जबकि रियलमी और आईकू जैसे ब्रांड के फोन में 60 से ज्यादा प्रीलोडेड ऐप्स मिलते हैं। वहीं कंपनी ने इसमें 3 साल तक का ओएस और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।
| स्मार्टफोन | प्री-इंस्टॉल ऐप | ओएस अपडेट |
| Nothing Phone (3a) Pro | 27 | 3 ओएस अपडेट + 6 सिक्योरिटी अपडेट |
| Realme 14 Pro+ | 63 | 2 ओएस अपडेट + 3 सिक्योरिटी अपडेट |
| Redmi Note 14 Pro+ | 66 | 3 ओएस अपडेट + 4 सिक्योरिटी अपडेट |
| Nothing Phone (2a) Plus | 26 | 3 ओएस अपडेट + 4 सिक्योरिटी अपडेट |
जैसा कि हम जानते हैं नथिंग ने अपने फोन इंटरफेस का नाम Glyph दिया है और कंपनी ने इसे साथ Zomato, Uber और Calendar जैसी ऐप्स में Glyph Progress का सपोर्ट दिया। इससे फूड डिलीवरी, कैब स्टेटस और अपकमिंग मीटिंग जैसी चीजों के लिए आपको रियल-टाइम अपडेट मिलता रहेगा। इसके अलावा, Nothing OS 3.1 में नए साउंड इफेक्ट्स, विजेता और गैलरी ऐप में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसमें भी जेमिनाई पावर्ड AI सपोर्ट दिया है। परंतु इसका एआई अब भी दूसरे ब्रांड्स के कैमरा और गैलरी ऐप्स के मुकाबले थोड़ा पीछे है। इन कमियों के बावजूद फोन का ओएस आपको काफी पसंद आएगा और कह सकते हैं फिलहाल सबसे बेहतर एंड्रॉयड ओएस में से एक है।
बैटरी
Nothing Phone (3a) Pro में आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया है। हालांकि पुराने मॉडल में भी यही बैटरी क्षमता था। इस बार अपग्रेड नहीं है। वहीं आज साधारणत: 5,500 एमएएच की बैटरी फोन में आम है। ऐसे में इसे थोड़ा पीछे भी कहा जा सकता है। फोन में 50 वॉट की चार्जिंग दी गई है, लेकिन चार्जिंग सॉकेट बॉक्स में उपलब्ध नहीं है। हमारे टेस्ट में यह फोन 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 51 मिनट का समय लिया। वहीं बैटरी ड्रेन टेस्ट की बात की जाए, तो पीसी पार्क बैटरी टेस्ट में यह फोन 14 घंटा 26 मिनट तक चला जो कि परफॉर्मेंस के लिहाज से बहुत अच्छा है।
| स्मार्टफोन | बैटरी और चार्जिंग | चार्जिंग टाइम (20-100 प्रतिशत) |
| Nothing Phone (3a) Pro | 5,000mAh (50वॉट) | 51 मिनट |
| Realme 14 Pro+ | 6,000mAh (80वॉट) | 45 मिनट |
| Redmi Note 14 Pro+ | 6,200mAh (90वॉट) | 53 मिनट |
| Nothing Phone (2a) Plus | 5,000mAh (45वॉट) | 51 मिनट |
निष्कर्ष
सबकुछ देखने के बाद निष्कर्ष पर आएं यही कहूंगा Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन में पुराने मॉडल Phone (2a) Plus से अपग्रेड की बात करें, तो थोड़ा बहुत डिजाइन में है, कैमरा में बड़ा अपग्रेड है और 50 एमपी का टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। हालांकि फोन की बैटरी कम है, लेकिन काफी ऑप्टिमाइज है ऐसे में परफॉर्मेंस सही मिलता है। फोन की कैमरा क्वालिटी अच्छी है और ओएस तो कमाल का है। डिस्प्ले अच्छी है, लेकिन एचडीआर न होना थोड़ी कमी जरूर कहेंगे। हालांकि फोन का परफॉर्मेंस आपको इम्प्रेस करेगा। अंतत: यही कहूंगा कि इसे आप ले सकते हैं। प्राइस के हिसाब से अच्छा सौदा है।



























