12-एमपी सेल्फी और 12-एमपी रियर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017)

Join Us icon

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2017) को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक्स सामनें आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था तथा आज इस फोन के स्पेसि​फिकेशन्य बेंचमार्क साइट पर देखे गए हैं। इस लीक में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन को देखा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

जीएफएक्स बेंच पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को एसएम-जे730 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी ​स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो एक्सनोस 7870 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

samsung-galaxy-j7-2017-gfxbench

साइट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए जहां 3जीबी रैम दी जाएगी वहीं बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी830 जीपीयू भी मौजूद होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल तथा रियर पैनल पर 12-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन

लिस्टिंग में फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी बताई गई है, परंतु उम्मीद की जा सकती है कि यह विभिन्न स्टोरेज वे​रिएंट में लॉन्च किया जाए। जैसा की पहले ही बताया गया है ये सभी स्पेसिफिकेशन्स सिर्फ चीनी बेंचमार्किंग साइट से प्राप्त हुई है, ऐसे में कंपनी की ओर से फोन को लेकर किसी घोषणा किए जाने का इंतज़ार है।