8 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे नए Ai+ Nova 5G और Pulse 5G, शुरुआती कीमत होगी सिर्फ 5000 रुपये

Join Us icon
Highlights

  • Ai+ Nova 5G और Pulse 5G का लॉन्च 8 जुलाई को तय हुआ है।
  • इन फोंस में 50MP डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।
  • यह पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होने वाले हैं।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रख चुकी नई टेक ब्रांड NxtQuantum Ai+ दो नए स्मार्टफोन ला रहा है। यह Nova 5G और Pulse 5G नाम से भारत में लॉन्च होंगे। इन्हें लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें डिवाइस के पेश होने की तारीख, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन सामने आ गया है। खास बात यह है कि ब्रांड मात्र 5,000 रुपये की शुरुआती कीमत में फोंस पेश करेगा। आइए, आगे पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Ai+ Nova 5G और Pulse 5G इंडिया लॉन्च डेट

  • फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार Ai+ Nova 5G और Pulse 5G को भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • कंपनी ने आधिकारिक तौर बताया है कि ये दोनों डिवाइसेज दोपहर 12:30 बजे से लॉन्च किए जाएंगे।
  • आप नीचे दी गई स्लाइड इमेज में इसकी जानकारी देख सकते हैं।
  • टीजर में Ai+ Nova 5G और Pulse 5G फोंस के कलर्स को भी दर्शाया गया है।
  • यह पांच बोल्ड कलर वेरिएंट्स ब्लैक, पर्पल, ब्लू, पिंक और ग्रीन में पेश होंगे।

Ai+ Nova 5G और Pulse 5G स्पेसिफिकेशंस

  • माइक्रोसाइट के अनुसार Ai+ Nova 5G और Pulse 5G दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा।
  • डिवाइस के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
  • दोनों डिवाइसेज में लाल रंग का पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाहिनी तरफ दिया गया है।
  • यह भी कंफर्म हुआ है कि यूजर्स को 1TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।
  • डेटा सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए कंपनी ने खुलासा किया है कि इन डिवाइसेज में यूजर डेटा को MEITY (Ministry of Electronics and IT) अप्रूव्ड Google Cloud सर्वर पर स्टोर किया जाएगा, जिससे यूजर्स का पर्सनल डेटा पूरी तरह भारत में ही सुरक्षित रहेगा।

Ai+ Nova 5G और Pulse 5G कीमत और उपलब्धता

Ai+ Nova 5G और Ai+ Pulse 5G को भारत में मात्र 5,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह किफायती प्राइसिंग इन मोबाइल्स को बजट सेगमेंट में बेहद आकर्षक बनाती है। इसके अलावा दोनों फोंस की सेल Flipkart पर होना कंफर्म है। वहीं, लॉन्च के बाद यह अन्य प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here