Electric Scooter खरीदने वालों को डरा देगी ये खबर, आग की लपटों में फिर स्वाहा हुई बैटरी वाली स्कूटी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Electric-scooter-fire.jpg

अप्रैल खत्म होते ही गर्मी ने अपना तांडव रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही तो वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग (Electric Scooter Fire) लगने के मामले में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, गर्मी के कारण बैटरी वाली स्कूटी में आग लग रही है या नहीं यह एक जांच का विषय है। लेकिन, यह तो साफ है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, शनिवार (April 30) को एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की नई घटन (electric scooter caught fire) सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु कृष्णागिरी जिले के रहने वाले सतीश नाम के व्यक्ति के इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले सतीश अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस के लिए निकला था। लेकिन, कुछ ही देर में उन्होंने पाया कि सीट के नीचे से धुंआ निकल रहा है। सीट उठाने के तुरंत बाद, उन्होंने देखेा कि उनकी बैटरी वाली स्कूटी में आग लग गई है।

स्कूटर के सीट में आग लगने से कुछ ही देर बाद स्कूटर धूं-धूं कर जलने लगा और किसी तरह सतीश ने अपनी जान बचाई। रिपोर्ट के अनुसार सतीश ने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले साल खरीदा था। वहीं, इस बार जिस ईवी में आग लगी है वह Okinawa electric scooter है। इससे पहले भी ओकीनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग

इस घटना के अलावा देश के दूसरे राज्य में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की एक और धटना सामने आई है। यह घटना मध्य्प्रदेश के भोपाल की है, चार्जिंग (Electric scooter caught fire while charging) के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने से स्‍कूटर जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। बताया जा रहा है कि स्‍कूटर भोपाल क्राइम ब्रांच में पदस्‍थ कॉन्‍सटेबल का था, जिसे उन्होंने दो महिने पहले खरीदा था।

लेटेस्ट वीडियो

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से आग लगने की लगातार घटनाओं के बाद खराब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को स्वेच्छा से वापस बुलाने के लिए कहा था। नितिन गडकरी के बयान के बाद ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा और प्योर ईवी जैसे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं आदि ब्रांड ने लगभग 7,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को रिकॉल भी कर लिया है। लेकिन, अभी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगने की घटनाएं बंद नहीं हो रही हैं।