एक नहीं दो Ola electric cars होने वाली हैं लॉन्च, साथ आएगी सस्ती बैटरी वाली स्कूटी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/OLA-Electric-Car.jpg

Ola Electric Car: इंडिया में इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर्स की डिमांड को देखते हुए अब ओला इलेक्ट्रिक भी अपनी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को लाने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल अपना बैटरी वाला स्कूटर (इलेक्ट्रिक स्कूटर) लॉन्च किया था, जिसे मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है। दरअसल, खुद सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का भी टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें कॉन्सेप्ट मॉडल के लुक और डिजाइन की झलक दिखाई गई है। इससे साफ है कि कंपनी जल्द ही इस इलेक्ट्रिक कार को इंडिया में लाने वाली है।

Ola EV cars और सस्ता बैटरी वाला स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

गौरतलब है कि 19 जून को तमिलनाडु स्थित ओला फ्यूचरफैक्ट्री में सभी ग्राहकों को बुलाने और फैक्ट्री विजिट कराने के मौके पर कंपनी ने इस कार के टीजर को जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर टिप्सटर Yogesh Brar ने जानकारी दी है कि कंपनी दो Ev मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें एक SUV और दूसरी sedan होगी। इन कार को 2023 के आखिर तक इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी एक सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी में भी है। इसे भी पढ़ें: टाटा की Electric Car मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी, चुपके से बना डाली बैटरी से चलने वाली सफारी

योगेश के अनुसार अभी कंपनी दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल पर काम कर रही है। पहली ईवी कार एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें लंबी रेंज मिलेगी। वहीं, इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च करेगी। हालांकि, ओला अपनी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण शुरू होने से पहले अपना बैटरी प्लांट स्थापित करेगी।

ऐसा होगा ओला इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन

टीजर वीडियो के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक लग रहा है। माना जा रहा है कि इसमें नए व लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही लंबी रेंज भी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक कार में स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, स्लॉपी विंडशील्ड और स्पोर्टी अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगे। वहीं, फ्रंट ग्रिल्स और डोर हैंडल्स का अभाव देखने को मिल सकता है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल भाविश अग्रवाल ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट इमेज शेयर किया था। इसे भी पढ़ें: Mahindra Electric XUV900 का टीजर जारी, 15 अगस्त को धमाका करने आ रहीं 3 बैटरी वाली कार

अगर पहले शेयर की गई तस्वीरों की बात करें तो ई-कार में एलईडी लाइट्स के अलावा इस कार के कॉम्पैक्ट साइज केबिन में पेश किए जाने का अनुमान है। कार के साथ टैबलेट जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी जा सकती है। वहीं, इसके अलावा कार को स्पोर्टी सीट्स और 360-डिग्री कांच का पैनल मिलने की उम्मीद की जा रही है जो केबिन को काफी जगह वाला दिखाता है। कंपनी कार को स्पोर्टी अलाव व्हील्स दे सकती है।