
Ola Electric ने इंडिया में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro इस साल 15 अगस्त 2021 को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की फाइनल पेमेंट लेकर टेस्ट राइड भी शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा अब खबर सामने आ रही है कि Ola अपने नई किफायती ई-स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस Electric Scooter को 2022 के आखिर तक लॉन्च करेगी। साथ ही उम्मीद की जा रही किफायती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एस 1 और एस 1 प्रो पर आधारित हो सकता है।
OLA Electric Scooter EMI
अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने चाहते हैं तो कंपनी वेबसाइट या फोन पर OLA ऐप पर जा सकते हैं। वहां आपको एक बार में पूरा पमेंट करने यह फाइनेंस (Finance Option) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब अगर आप लोन लेकर इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Bank of Baroda, Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, Jana Small Finance Bank, Kotak Mahindra Prime, Tata Capital and Yes Bank में से किसी एक चुन सकते हैं।
ओला एस1 की न्यूनतम EMI 2,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि एस1 प्रो की EMI 3,199 रुपए से शुरू होती है। आपको 48 महीनों में लोन की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, बैंकों की लोन की स्कीम के आधार पर ईएमआई की रकम में बदलाव हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट ड्राइव शुरू, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा मौका, जानें डिटेल
ओला लगाएगी 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग प्वाइंट
भारत में ओला ने 400 शहरों में 1,00,000 से ज्यादा लोकेशन या टचपॉइंट्स पर हाईपरचार्जर (Hypercharger) लगाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दुनिया में सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग नेटवर्क होगा। इसके अलावा और भी कंपनिया इस समय इंडिया में चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम कर रही हैं।
OLA Electric Bike और Car इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च
गौरतलब है कि अग्रवाल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर हैंडल पर एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पोटेंशियल फॉर पर्सनल मोबिलिटी को हाईलाइट किया जो भारत में पकड़ में आने वाली है। भारतीयों के बीच वाहनों की पहुंच कैसे कम है, इस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र में एंट्री की पुष्टि की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “हम पहले से ही अपने फ्यूचरफैक्ट्री के साथ यहां आगे बढ़ चुके हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी 2W फैक्ट्री है, जो स्कूटर्स की हमारी रेंज में पहला निर्माण कर रही है। ओला एस 1, अब तक का सबसे अच्छा स्कूटर है। आने वाली तिमाहियों में हम और अधिक स्कूटर, बाइक और कारों के साथ अपनी ईवी रेंज का विस्तार करेंगे।” इसे भी पढ़ें: OLA Electric ने पेश किया पहला Hypercharger, 18 मिनट में 50% तक चार्ज होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर
इसके अलावा ब्लॉग पोस्ट में, उन्होंने लिखा, “हमारे ईवी स्मार्ट, कनेक्टेड AI मशीन हैं और मौजूदा निजी वाहनों से आगे निकल जाएंगे जो डंब मैकेनिकल व्हीकल्स हैं। ” “हम ओला द्वारा डिजाइन किए गए ईवी द्वारा सभी 1.3 बिलियन लोगों के लिए इस मल्टी मोडल मोबिलिटी को उनकी जरूरतों के हिसाब से लाएंगे।






















