इस Electric Scooter के लिए फिर खुली बुकिंग विंडो, नए कलर के साथ मिलेगी 181KM रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/Ola-S1-Pro-Gerua-Color.jpeg

Holi के त्योहार को देखते हुए OLA Electric ने एक साथ दो बड़े सरप्राइज दिए हैं। दरअसल, कंपनी ने पहले तो OLA S1 Electric Scooter को नए रंग यानी स्पेशल एडिशन- गेरुआ कलर में पेश किया है। गेरुआ कलर वाला ओला एस1 प्रो के लिए 17 और 18 मार्च के दौरान बुकिंग विंडो को ओपन किया जाएगा। वहीं, कुछ समय पहले भाविश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय स्टार्टअप ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह वर्तमान में ओला एस 1 प्रो प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारी मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन में तेजी लाने पर काम कर रहा है।

OLA S1 Pro न्यू कलर

ओला कैब्स के सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर नए कलर ऑप्शन का ऐलान किया था। ट्विट में जानकारी दी गई कि रिजर्व करने वाले इसे 17 मार्च को और बाकी ग्राहक 18 मार्च को खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि ओला एस 1 प्रो के इन नए ऑर्डर का डिस्पैच अप्रैल 2022 से शुरू होगा, जिन्हें सीधा ग्राहकों के घर पहुंचाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 24 मार्च को आ रहा Okinawa Okhi 90 electric scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने फिर किया बड़ा खुलासा

OLA S1 Pro की कीमत

S1 Pro की कीमत लगभग 1,10,000 रुपये से लेकर लगभग 1,30,000 रुपये तक है। इसके अलावा महाराष्ट्र में ओला एस1 प्रो 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। ओला एस1 प्रो (Gerua) की बुकिंग विंडो आज से खुल चुकी है जो कि कल तक खुली रहेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को ऐप से प्री-बुक कर सकते हैं।

Ola S1 Pro

अगर बात करें Ola S1 Pro की तो यह मॉर्डन लुक में आता है। साथ ही S1 Pro में 10 कलर ऑप्शन हैं। इसमें फ्रंट पर एंडरयॉड लुकिंग हेडलैंप क्लस्टर और स्लिम टर्न इंडिकेटर है। इसके अलावा रियर पर स्टाइलिश लुक के साथ टेल लैंप देखने को मिलेगा।

ओला एस1 प्रो में बैटरी को कर्व्ड फ्लोरबोर्ड में रखा गया है। फ्रंट एंड को सिंगल साइडेड फोर्क मिलता है जबकि रियर एंड में सस्पेंशन ड्यूटी के लिए हॉरिजॉन्टल माउंटेड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसे भी पढ़ें: बवाल मचाने 11 अप्रैल को इंडिया आ रहा Yamaha Electric Scooter!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
लेटेस्ट वीडियो

ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है।