OLA Electric Scooter पर लगा एक और दाग, स्कूटर में आई गड़बड़ी से हुआ एक्सिडेंट, राइडर के दोनों हाथ टूटे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/OLA-Electric-Scooter.jpg

ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) के लिए पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नही चल रहा है। इस OLA Electric Scooter को लेकर काफी समय से कुछ न कुछ बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में स्कूटर में आग लगने की खबर के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील सस्पेंशन टूटने की ख़बर सामने आई थी। वहीं, अब एक बार फिर OLA Electric Scooter को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, असम के गुवाहाटी में एक किसी तकनीकी खराबी के कारण ओला इलेक्ट्रिक का एक्सिडेंट हो गया और इसमें चलाने वाले युवा लड़के को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित के पिता के अनुसार, ओला एस1 प्रो का रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम सही तरीके से काम करने में विफल रहा जिसके कारण दुर्घटना हुई। हादसे के शिकार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का हुआ एक्सिडेंट

पीड़ित के पिता बलवंत सिंह के अनुसार, दुर्घटना 26 मार्च 2020 को हुई थी। पीड़ित अपने सफेद ओला एस1 प्रो ई-स्कूटर पर कहीं जा रहा था। स्कूटर चलाते समय अचानक उसका रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम काम नहीं कर पाया और युवक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि ओला इलेक्ट्रिक को एक और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पीड़ित के पिता बलवंत सिंह ने ट्वीट के माध्यम से घटना के बारे में बताया।

ट्विट में उन्होंने जानकारी दी है कि राइडिंग के दौरान ओला एस 1 प्रो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लगे होने पर धीमा होने में विफल रहा और स्पीड ब्रेकर पर अचानक स्कूटर की स्पीड तेज हो गई, जिससे एक्सिडेंट में उनके बेटे को गंभी चोट आई है। पीड़ित को के दोनों हाथों में फ्रैक्चर और शरीर में कई जगह गंभीर चोट आने पर टांके लगे हैं। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को आगे के इलाज के लिए उन्हें गुवाहाटी से मुंबई ले जाना पड़ा।

कंपनी का बयान आया सामने

इस घटना के बाद ओला इलेक्ट्रिक ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ओला इलेक्ट्रिक ने मरम्मत और उन समस्याओं की जांच के बाद स्कूटर वापस भेज दिया। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक ने बाद में घोषणा की कि उसे स्कूटर के साथ कोई समस्या नहीं मिली और उपयोगकर्ता को सुरक्षित रूप से सवारी करने की बात कही।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने आ चुकीं खामियां

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टूटने का कारण जो भी हो लेकिन यह कंपनी ने अच्छा नहीं है। Ola S1 Pro कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसके कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था और इसकी डिलीवरी दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ही सॉफ्टवेयर में खामियां, हीट, लो परफॉर्मेंस और आग लगने जैसी प्रॉब्लम आ रही हैं।