OnePlus 15 और Nord CE 6 Lite हुए 8,000 रुपये तक महंगे, जानिए अब कितनी हो गई कीमत

OnePlus ने अपने दो स्मार्टफोंस OnePlus 15 और OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। यह ग्राहकों के लिए झटके जैसा है क्योंकि यह दूसरी बार है जब ब्रांड ने कीमत बढ़ाई है। खास बात यह है कि बढ़ोतरी 8,000 रुपये तक पहुंच गई है। जिससे दोनों फोंस अलग ही कैटेगरी में आ गए हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।
OnePlus 15 की नई कीमत
सबसे ज्यादा असर OnePlus 15 पर पड़ा है। फोन का 12GB + 256GB वैरियंट 85,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 77,999 रुपये थी। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल की नई कीमत 93,999 रुपये हो गई है, जो पहले 85,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी कुल 8,000 रुपये तक कीमत में इजाफा हुआ है। कंपनी फिलहाल इस फोन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए माना जा रहा है।
अगर शुरुआती कीमत से तुलना करें तो OnePlus 15 का बेस मॉडल लॉन्च के समय 72,999 रुपये में आया था। ऐसे में इसकी कीमत में बड़ा अंतर देखा जा रहा है।
OnePlus Nord CE 6 Lite की नई कीमत
यदि OnePlus Nord CE 6 Lite की बात करें तो इसका 6GB + 128GB मॉडल अब 25,999 में मिलेगा। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 20,999 रुपये थी। इसी तरह 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत बढ़कर 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये हो गई है। कंपनी इस फोन पर अभी 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
दोनों मॉडल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो OnePlus 15 दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,300mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
OnePlus Nord CE 6 Lite उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। इसमें 7,000mAh बैटरी, Dimensity 7400 Apex चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले मिलता है।
नई कीमतों के बाद OnePlus 15 फिलहाल OPPO Find X9 और Xiaomi 17 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस के प्राइस के करीब पहुंच गया है। इसलिए अब इसकी टक्कर हाई-एंड सेगमेंट के फोंस से हो सकती है। वहीं, Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन पुरानी लॉन्च कीमत पर उपलब्ध है, यानी कम कीमत में ग्राहक इसे भी चुन सकते हैं।
अगर आप OnePlus 15 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दूसरे फ्लैगशिप फोंस से तुलना जरूर कर सकते हैं। वहीं, Nord CE 6 Lite लेने वाले यूजर्स आगामी OnePlus N6 का इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि यह कम बजट में 30 जून को आने वाला है। हालांकि यह प्राइस हाइक कब तक रहता है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम आपको आगे भी कीमत कम या ज्यादा होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।