वनप्लस ने पूरे किए 12 साल! यहां देखें OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 इंडिया लॉन्च के साथ लाइव सेलिब्रेशन

Join Us icon

वनप्लस फैंस के लिए बड़ा दिन आ रहा है। कंपनी ने बीते दिनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च किया था जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ 70 हजार की रेंज में आया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का मिडरेंज वर्ज़न लेकर आ रही है। OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च हो रहा है जो कम कीमत में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने वाला है। इस बड़े वनप्लस लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।

वनप्लस 15आर 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है। यह लॉन्च ईवेंट 17 दिसंबर की शाम 7 बजे शुरू होगा। नीचे दी गई विंडो लिंक पर आप इसे लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी वेबसाइट और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम होगा। OnePlus 15R के साथ OnePlus Pad Go 2 भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि यह लॉन्च कंपनी के लिए इसलिए भी बड़ा है क्योंकि इस महीने वनप्लस अपनी 12वीं सालगिरह भी सेलिब्रेट कर रही है।

OnePlus 15R की बात करें तो यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन बनेगा जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। वहीं साथ ही यह भारतीय बाजार में बिकने वाला कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल भी है। प्रोसेसर की ही बात करें तो यह वनप्लस फोन स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल चिपसेट 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो पावरफुल और लैगफ्री प्रोसेसिंग प्रदान करता है।

वनप्लस 15आर 7,400mAh बैटरी के साथ आएगा। इससे पहले OnePlus 15 7,300एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था जो 15आर से मामूली सी कम है। वहीं वनप्लस 15आर में बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वनप्लस 15आर की बैटरी को Silicon Nanostack टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि चार साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम नहीं जाएगी।

OnePlus 15R 5G फोन में यूजर्स को 165Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगी जो शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। यह मोबाइल 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा जिसपर 450पीपीआई और 1800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि उसका मोबाइल TÜV Rheinland इंटेलीजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है जो अंधेरे में फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन में DetailMax Engine का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। चर्चा है कि यह मोबाइल 50MP Sony IMX906 OIS मेन रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

OnePlus Pad Go 2 की बात करें तो यह डिवाइस ⁠12.1-इंच की 2.8K स्क्रीन सपोर्ट करता है जो TÜV Rheinland स्मार्ट केयर 4.0 सर्टिफाइड है। कंपनी नें इसमें ताकतवर ⁠10,050mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह टैबलेट ⁠MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। (यहां क्लिक कर) के आप वनप्लस पैड गो 2 का फर्स्ट इम्प्रेशन पढ़ सकते हैं।

OnePlus 15R Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here