वनप्लस 15आर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 7800mAh बैटरी के साथ हो सकता है इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करेगा। बीते दिनों खबर आई थी कि इसी सीरीज का OnePlus 15R Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। वहीं अब इसी फोन से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 पर नहीं बल्कि वनप्लस 15आर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

कंपनी की ओर से वनप्लस 15 को तो लगातार टीज़ किया जा रहा है लेकिन वनप्ल्स 15आर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर OnePlus 15R में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिए जाने की बात सच साबित होती है तो वनप्लस फैंस और मोबाइल यूजर्स को कुछ निराशा हो सकती है। क्योंकि स्नेपड्रैगन 8 एलिट एक साल पुराना मोबाइल चिपसेट है और मौजूदा OnePlus 13 व OnePlus 13s भी इसी प्रोसेसर पर काम करते हैं।

गौरतलब है कि स्नेपड्रैगन 8 एलिट वाले वनप्लस 13एस की कीमत 50,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12GB RAM + 256GB Memory मिलती है। लेकिन वहीं वनप्लस 13आर की बात करें तो इसका रेट 38,999 रुपये है और यह Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है। यानी प्रोेसेसर के हिसाब से OnePlus 15R को इंडिया में 40 हजार से 50 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है।

वनप्लस 15आर की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 7,800mAh battery के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बड़ी बैटरी वाले वनप्लस फोन की बात करे तो मौजूदा नोर्ड 5 में 6,800एमएएच और नोर्ड सीई 5 में 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। यानी वनप्लस 15आर ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। कंपनी की नंबर सीरीज वाले वनप्लस 13 और 13आर 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए OnePlus 15R 5G फोन को 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। सामने आए लीक के अनुसार यह वनप्लस फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा और मोबाइल को IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। फोन थिकनेस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वनप्लस 15आर को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यही हमें वनप्लस 15 में देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार 15आर में BOE LTPO OLED पैनल पर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फ्लैट फोन डिस्प्ले होगी जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। वहीं इस मोबाइल में यूजर्स को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्राप्त होगा।

OnePlus 15R इंडिया में कब लॉन्च होगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन बीते दिनों 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली थी कि OnePlus 15 13 नवंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है। इसी दिन कंपनी 15आर को भी पेश कर सकती है। बहरहाल अभी फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here