OnePlus 15T भी होगा लॉन्च! कई देशों में OnePlus 15s नाम से बिकेगा, लीक में सामने आई डिटेल्स

Join Us icon

OnePlus 15R 17 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फ्लैगशिप कीलर का इंतजार इंडियन फैन बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी 15आर के बाद इसी सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह मोबाइल चाइना में OnePlus 15T और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s नाम के साथ लाया जाएगा। इस अपकमिंग वनप्लस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

वनप्लस 15एस/15टी को लेकर बताया जा रहा है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। OnePlus 15 को भी कंपनी इसी चिपसेट पर लेकर आई थी जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वनप्लस 15 36,15,565 एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुका है।

OnePlus 15

लीक के मुताबिक OnePlus 15T / 15s को कंपनी पावरफुल बैटरी के साथ लेकर आएगी जो 7,500mAh के करीब हो सकती है। बताते चलें कि इंडिया में OnePlus 15 7,300mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था और OnePlus 15R को कंपनी 7,400mAh बैटरी पर लेकर आएगी। वहीं अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोंस में 100W या 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15एस/15टी में 200MP कैमरा दिया जा सकता है। सामने आए लीक के अनुसार यह डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन होगा। इसके बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सल Samsung HP5 सेंसर या फिर 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 मेन सेंसर दिया जा सकता है। यानी प्राइमरी सेंसर को लेकर अभी संदेह है। वहीं स्मार्टफोन का सेकेंडरी सेंसर 50-मेगापिक्सल Samsung JN5 telephoto लेंस हो सकता है।

OnePlus 15

OnePlus 15s / 15T कॉम्पैक्ट फोन बताया जा रहा है। लीक के अनुसार इसे 6.31-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। मोबाइल में BOE X3 OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह मोबाइल चाइना में जहां ColorOS 16 के साथ लाया जा सकता है वहीं ग्लोबल मार्केट में OxygenOS पर पेश किया जा सकता है।

अपकमिंग OnePlus 15R की बात करें तो इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला फोन बनकर आ रहा है। अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इस फोन में 80W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ 7,400एमएएच बैटरी दी जाएगी। कंपनी इसे 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED स्क्रीन पर लेकर आएगी जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन, 450पीपीआई और 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। वनप्लस 15आर के साथ ही 17 दिसंबर को OnePlus Pad Go 2 इंडिया में लॉन्च होगा जिसका फर्स्ट इम्प्रेशन आप (यहां क्लिक कर) देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here