OnePlus अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकता है किफायती 4G Phone, लीक में सामने आई डिटेल्स

Join Us icon

OnePlus भारतीय बाजार में नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। टिप्स्टर Yogesh Brar ने X पर पोस्ट के जरिए कंपनी के अगले लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, OnePlus अगले महीने यानी सितंबर 2026 में भारत में 4G स्मार्टफोन पेश कर सकता है। खास बात यह है कि यह फोन भारत के लिए एक्सक्लूसिव होगा। टिप्स्टर का दावा है कि यह डिवाइस संभवतः इस साल OnePlus का आखिरी प्रोडक्ट लॉन्च भी हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus का नया 4G फोन संभावित

Yogesh Brar के अनुसार, OnePlus अगले महीने भारत में नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। फिलहाल फोन के नाम और इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, लीक में इसे सिर्फ भारत के लिए लाए जाने की बात शेयर की गई है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus के लिए यह अलग पैटर्न होगा। क्योंकि कंपनी आमतौर पर अपने स्मार्टफोन लाइनअप में 5G डिवाइस पर ज्यादा फोकस करती है। नया 4G फोन संभवतः बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है। आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी और जानकारी लीक सामने आ सकती है।

OnePlus N6x 5G के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus के नए 4G फोन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कंपनी के पिछले किफायती मॉडल OnePlus N6x 5G के स्पेसिफिकेशन आगे दिए गए हैं।

OnePlus N6x 5G में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स ब्राइटनेस और Aqua Touch तकनीक मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए के रियर पैनल पर 13MP प्राइमरी कैमरा और AI लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus N6x 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

भारत में 5G स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ने के बावजूद बजट सेगमेंट में 4G फोन की जगह बनी हुई है। OnePlus का नया 4G फोन अगर किफायती कीमत के साथ आता है, तो कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट कर सकती है जो सस्ते में 4जी तकनीक उपयोग करना चाहते हैं। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here