
वनप्लस अपनी Ace सीरीज का विस्तार कर सकता है। बताया जा रहा है कि OnePlus Ace 2 Pro मॉडल जल्द ही बाजार में आने को तैयार है। फोन के लॉन्च की खबर इसलिए भी तेज हो रही है क्योंकि डिवाइस को गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। बता दें कि सबसे पहले डिवाइस की एंट्री घरेलू बाजार चीन में हो सकती है, जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में भी लाया जा सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Ace 2 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
वनप्लस का नया डिवाइस गीकबेंच लिस्टिंग में PJA110 मॉडल नंबर के साथ नजर आया है।
- डिवाइस ने सिंगल कोर में 1574 और मल्टीकोर में 5071 अंक हासिल किए हैं।
- बड़ी बात यह सामने आई है कि आने वाले डिवाइस 3.19 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यानी कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होने की उम्मीद है।
- डिवाइस में बेहतर प्रोसेसर के साथ-साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू मिल सकता है।
- लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डिवाइस में दमदार 16GB रैम मिल सकती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड होगा।
OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार फोन में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5के रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। मोबाइल स्क्रीन पर पंच होल कटआउट डिजाइन हो सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जा सकता है। इस लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ब्लूटूथ, वाईफाई, आईआर ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर, डुअल सिम 5G जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
- OS: यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।










