OnePlus Ace 3V के लॉन्च से पहले सामने आई लाइव इमेज, देखें कैसा होगा लुक

वनप्लस के प्रेसिडेंट ने कुछ दिन पहले अपने ऐस सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V के लॉन्च को कंफर्म किया था। हालांकि लॉन्च डेट नहीं बताई गई थी, लेकिन यह इसी महीने के आखिर में पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च डेट आने से पहले वनप्लस ऐस 3वी की रियल लाइव तस्वीरें खुद कंपनी प्रमुख ने शेयर की हैं। आइए, आगे फोन के लुक और संभावित फीचर्स को डिटेल में जानते हैं।
OnePlus Ace 3V लाइव इमेज डिजाइन
- वनप्लस के चीन में प्रेसिडेंट ली जी ने OnePlus Ace 3V की लाइव तस्वीरें शेयर की हैं। आप इमेज में देख सकते हैं कि इसमें आगामी डिवाइस का फ्रंट डिजाइन सामने आया है।
- वनप्लस ऐस 3वी में डिस्प्ले पर सेल्फी खींचने के लिए पंच होल कटआउट देखा गया है।
- यह फोन चारों तरफ पतले बेजेल्स के साथ नजर आ रहा है। जिसके चलते इसमें हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलने की उम्मीद है।
- फोन में एक बड़ी बात यह देखी गई है कि यह अलर्ट स्लाइडर से लैस है, जबकि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड पर दिए गए हैं।
OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus Ace 3V डिवाइस में यूजर्स को किस साइज का डिस्प्ले मिलेगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह हाई रिजॉल्यूशन वाले 1.5K OLED स्क्रीन में आ सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- चिपसेट: फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि यह चिप आने वाले 18 मार्च को पेश हो सकता है।
- कैमरा: OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरा पर 16MP का लेंस मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में मोबाइल में 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
बैटरी: मोबाइल में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W या 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। - अन्य: फोन में एआई तकनीक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह नया वनप्लस फोन एंड्राइड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ काम कर सकता है।
See All Competitors