OnePlus के सबसे ताकतवर फोन की जानकारी आई सामने! मिलेगी 7800mAh बैटरी, 165Hz स्क्रीन और Snapdragon 8 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/OnePlus-Ace-3-Pro-specifications-leaked.jpg
Highlights

वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर में अपनी ‘ऐस 5’ सीरीज को चीन में पेश करते हुए OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन वनप्लस ऐस 6 इस साल मार्केट में एंट्री लेगी। चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ा बड़ा लीक इंटरनेट पर शेयर किया है। सोशल पोस्ट के जरिये लॉन्च से पहले ही OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro से जुड़ी बड़ी डिटेल्स सार्वजनिक कर दी गई हैं, जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

वनप्लस ऐस 5 में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं Ace 5 Pro में 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला 3एनएम क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है।

डिस्प्ले

वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो स्मार्टफोन में 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट डिस्प्ले है जो 8T LTPO एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और 450PPI विजुअल आउटपुट प्राप्त होता है। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा इसे OPPO Crystal Shield Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

oneplus ace 5

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX906 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाले 2MP macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 5 में तगड़ी 6,415एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। वहीं वनप्लस ऐस 5 प्रो 100वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।