OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले, Dimensity 9500 और 8600mAh बैटरी के साथ जानें चाइना प्राइस

Join Us icon

OnePlus ने अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6T के साथ कंपनी की Ace सीरीज का हिस्सा है, जिसमें खास तौर पर गेमिंग और हाई परफॉरमेंस मिलेगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Dimensity 9500 और 8600mAh बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्क्रीन में आपको 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 480Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट दिया जा रहा है। जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 6 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। वनप्लस के इस फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल ऑप्शन बन जाता है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ आता है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी OnePlus Ace 6 Ultra फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। क्योंकि इसमें 8,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के रूप में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। यही नहीं IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिलती है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है।

OnePlus ने Ace 6 Ultra फोन के साथ OnePlus Gun God गेमिंग कंट्रोलर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत CNY 449 (करीब 6,200 रुपये) रखी गई है। यह कंट्रोलर खास तौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है। इसमें ergonomic grip, dual trigger buttons और 1.8ms रिस्पॉन्स टाइम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही बेहतर नेटवर्क सिग्नल और कूलिंग के लिए eSports-ग्रेड एंटीना और अलग किया जा सकने वाला कूलिंग मॉड्यूल भी है।

कीमत की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra का बेस मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 3,499 (करीब 48,500 रुपये) में लॉन्च हुआ है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,799 (करीब 52,641 रुपये), 16GB + 256GB वैरियंट CNY 4,099 (लगभग 56,798 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 4,399 (तकरीबन 60,955 रुपये) रखी गई है। वहीं, टॉप वैरियंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 5,099 (करीब 70,600 रुपये) में मिलेगा। यह फोन Ace Awakening और Metal Storm कलर ऑप्शंस में चीन में उपलब्ध होगा।

OnePlus Ace 6 Ultra पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में चीन में आया है, जो हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ गेमिंग और परफॉरमेंस यूजर्स को लुभा सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here