OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले लीक: 8,600mAh बैटरी, 165Hz गेमिंग डिस्प्ले के साथ कल होगा लॉन्च

Join Us icon

OnePlus अपनी Ace सीरीज को आगे बढ़ाने वाला है इसमें कल यानी 28 अप्रैल को चीन में OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च होगा। वहीं, पेश होने से एक दिन पहले यह स्मार्टफोन China Telecom सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है। जिसमें इसके फुल स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। बता दें कि यह फोन Ace 6 और Ace 6T के बाद इस लाइनअप का तीसरा मॉडल होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार कल लॉन्च हो रहा OnePlus Ace 6 Ultra मॉडल नंबर PMB110 के साथ देखा गया है। इसमें 6.78-इंच का फ्लैट LTPS BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। जिसे ब्रांड भी कंफर्म कर चुका है। वहीं, टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार यह डिस्प्ले खास तौर पर लो-लेटेंसी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है और कस्टम टच कंट्रोल चिप के साथ आ सकता है। जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और स्मूद हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 6 Ultra फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है, जो लिस्टिंग में MT6993 मॉडल नंबर के साथ दिखा है। यह डिवाइस कई स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है, जिनमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB शामिल हो सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (1/1.55-इंच) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। हालांकि यह सेटअप फ्लैगशिप लेवल ट्रिपल कैमरा जैसा नहीं होगा लेकिन अच्छी फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है, क्योंकि OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600mAh की बड़ी डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी। जिसे ब्रांड ने भी कंफर्म किया है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 पर आउट ऑफ द बॉक्स चल सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra का साइज 162.3 x 77.37 x 8.55mm और वजन करीब 218 ग्राम बताया जा रहा है। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम के साथ ग्लास फाइबर या ग्लास बॉडी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने वाली है। जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रहेगा। अन्य फीचर्स में डुअल सिमेट्रिकल 1115W स्पीकर्स, एडवांस लो-लेटेंसी गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन और एक डेडिकेटेड गेमिंग कंट्रोलर एक्सेसरी का सपोर्ट भी शामिल होगा।

OnePlus Ace 6 Ultra पावरफुल नजर आता है, इसके गेमिंग फीचर्स और बड़ी बैटरी शानदार लग रही है। यदि आप चीन में है तो इसे चुन सकते हैं यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बन सकता है। हालांकि ये चीन के अलावा किसी और मार्केट में आएगा या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं है। हम आपको कल लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here