9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है OnePlus का नया स्मार्टफोन Ace 7 5G

Join Us icon

वनप्लस ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘ऐस सीरीज’ में OnePlus Ace 6 लॉन्च किया था। यह मोबाइल 16GB RAM, 7800mAh battery और 165Hz AMOLED स्क्रीन के साथ चीन में उतारा गया था। अब इस मोबाइल के सक्सेसर OnePlus Ace 7 की डिटेल्स भी सामने आ गई है। डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वनप्लस ऐस 7 की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

वनप्लस ऐस 7 की जानकारी DCS की वेईबो पोस्ट के जरिये सामने आई है। लीक में दावा किया गया है कि इस मोबाइल की इंजीनियरिंग टेस्टिंग शुरू हो गई है। पोस्ट के मुताबिक यह अपकमिंग वनप्लस फोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4.61GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। गौरतलब है कि OnePlus 15 इसी स्नेपड्रैगन चिपसेट पर लॉन्च हुआ था।

OnePlus Ace 7 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 7 में 9000mAh battery दी जा सकती है। अगर ऐसा सच साबित होता है तो यह मोबाइल वनप्ल्स ऐस सीरीज का सबसे ताकतवर बैटरी वाला फोन बनेगा। इससे पहले यह खिताब OnePlus Ace 6 Ultra के पास था जो 8600mAh बैटरी के साथ चीन में पिछले महीने ही लॉन्च हुआ है। वहीं लीक के अनुसार OnePlus Ace 7 में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

लीक के अनुसार अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन ऐस 7 को 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे OLED पैनल पर बनाया जा सकता है। लीक की मानें तो OnePlus Ace 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा जो 240Hz तक की अडेप्टिव रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान कर सकेगी। गौरतलब है कि अभी तक वनप्लस फोन में मैक्सिमम 165Hz रिफ्रेश रेट ही देखने को मिली है।

oneplus ace 6

वनप्लस ऐस 7 के कैमरा डिपार्टमेंट को लेकर गिज़मोचाइना ने लिखा है कि इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वनप्लस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

OnePlus Ace 7 को लेकर कंपनी की ओर से अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि वनप्लस की ऐस सीरीज सिर्फ चीन में ही​ बिकती है। ऐसे में वनप्लस ऐस 7 इंडिया लॉन्च की उम्मीद की है। यह मोबाइल साल के सेकेंड हाफ यानी अगस्त या सितंबर महीने में चाइना में पेश किया जा सकता है। बहरहाल इस अपकमिंग वनप्लस से जुड़ी अन्य डिटेल सामने आते ही 91मोबाइल्स द्वारा पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

oneplus ace 6

OnePlus Ace 6 5G फोन की जिक्र करते चलें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर लाया गया था जो क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.1 storage दी गई है। चीन में इसे 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 2599 युआन यानी तकरीबन 32,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

वनप्लस ऐस 6 5जी फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7800mAh बैटरी लगी है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6 में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here