10000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है OnePlus Ace 7! मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर

वनप्लस ने अप्रैल महीने OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च किया था। ऐस 6 सीरीज में कई फोन मॉडल चाइना में लाए जा चुके हैं और अब कंपनी नई जेनरेशन की ओर आगे बढ़ रही है। खबर है कि OnePlus Ace 7 पर शुरू किया जा चुका है जिसे आने वाले महीनों में टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। वनप्लस ऐस 7 चीन में लॉन्च होगा और इसके बाजार में आने से पहले ही फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर सामने आ गई है।
OnePlus Ace 7 स्पेसिफिकेशन्स
ताजा लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 7 5जी फोन को कंपनी Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। यह प्रोसेसर अभी तक मार्केट में नहीं लाया गया है। अनुमान है कि स्नेपड्रैगन 8 जेन 6 2नैनोमीटर प्रोसस पर बना मोबाइल सीपीयू हो सकता है जो हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग टॉस्क को आसानी से हैंडल कर लेगा। OnePlus Ace 7 16GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।
यह वनप्लस का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। लीक की मानें तो वनप्लस ऐस 7 में 10000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल सटिक बैटरी एमएएच कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन इसे 9,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।
OnePlus Ace 7 5G को 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसे LTPS OLED पैनल पर लाया जाएगा। इस फोन में कंपनी फ्लैट स्क्रीन दे सकती है जिसपर 185Hz या फिर 240Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट हो सकती है जो फोन टॉस्क व गेमिंग के हिसाब से एडजस्ट होती रहेगी।
फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। OnePlus Ace 7 में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा या नहीं, यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है।
OnePlus 16R होगा इंडिया में लॉन्च
OnePlus Ace 7 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद चर्चा है रही है कि चीन में लॉन्च होने वाला यही स्मार्टफोन इंडिया में OnePlus 16R के रूप में आ सकता है। यानी जो स्पेसिफिकेशन्स वनप्लस ऐस 7 में दी जाएगी, वही वनप्ल्स 16आर में भी मिल सकती है। हालांकि अभी इन डिटेल्स को सिर्फ एक लीक ही माना जाना चाहिए। कंपनी अपने नए मोबाइल को अगस्त या सितंबर महीने में पेश कर सकती है।
OnePlus Ace 6 की स्पेसिफिकेशन्स
बताते चलें कि वनप्लस ऐस 6 5जी फोन अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल क्वालकॉम के ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लाया गया था। इसके बेस वेरिएंट में जहां 12GB RAM के साथ 256GB मेमोरी दी गई थी। वहीं टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage के साथ आया था। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया था।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 में 7,800mAh बैटरी और 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिला था। OnePlus Ace 6 5G फोन 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।