OnePlus का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा इंडिया में लॉन्च, 7000mAh battery मिलेगी कम रेट पर

फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर हुई मोबाइल कंपनी वनप्लस अब लो बजट सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों ही ब्रांड की ओर से बताया गया था कि वह भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन OnePlus N6 Lite लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी की ओर से इस अपकमिंग स्मार्टफोन वनप्लस एन6 लाइट की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी गई है। यह वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनकर आएगा।
OnePlus N6 Lite लॉन्च डेट
कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि इस आने वाली 22 सितंबर को OnePlus N6 Lite इंडिया में लॉन्च करेगी। इस मोबाइल सॉफ्ट लॉन्च के जरिये भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 22 सितंबर की दोपहर 12 बजे वनप्लस एन6 लाइट की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस अपकमिंग वनप्लस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां फोन की सेल होगी।
OnePlus N6 Lite
वनप्लस ने फोन लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि एन6 लाइट को पावर बैकअप के लिए 7000mAh battery से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह मोबाइल 3 दिन तक काम कर सकता है जिसमें तकरीबन 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम, 29 घंटे का Google Maps नेविगेशन और 49 घंटे का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है।
OnePlus N6 Lite को कंपनी 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। यह मोबाइल वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। यानी वनप्लस एन6 लाइट स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो इस नए मोबाइल को 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
वनप्लस एन6 लाइट की डिस्प्ले पर Aqua Touch फीचर भी मिलेगा जिसके चलते पानी या तेल लगे हाथों से भी फोन पर बिना परेशानी काम किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी पर बनाया गया है जिसके चलते जमीन पर गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। इस मोबाइल की थिकनेस 8.95mm और वजन 215 ग्राम के करीब बताया गया है।
वनप्लस ने फिलहाल फोन प्रोसेसर का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन यह जरूर बता दिया है कि OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन में 36 महीने का फ्यूएंस एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। यह एआई वाला फोन है जिसमें Google Gemini के साथ ही AI Clear Face और AI Eraser जैसे फीचर भी मिलेंगे। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि वनप्लस एन6 लाइट स्मार्टफोन Midnight Hype और Neo Green कलर में बिकेगा।