
वनप्लस ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किए हैं। ये दोनों मोबाइल मिडरेंज सेग्मेंट में लाए गए हैं जो बड़ी बैटरी और स्ट्रांग बॉडी प्रदान करते हैं। नोर्ड सीई6 लाइट की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
OnePlus Nord CE 6 का प्राइस 29,999 रुपये है। इसमें फोन में 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl कलर में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा जिसे 8 मई से ही खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी।
वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल डिस्प्ले 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपु्ट प्रदान करती है। यह Eye Care सर्टिफाइड स्क्रीन है जो लंबे समय तक फोन चलाने वाले लोगों की आंखें को डैमेज से बचाने में मदद करती है।
OnePlus Nord CE6 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11,36,527 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू दिया गया है।
हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वनप्ल्स ने अपने फोन को RAM-Vita तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।
नोर्ड सीई6 वनप्लस का बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 8000mAh Battery लगाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह वनप्लस फोन 27W Reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये Nord CE6 से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE6 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस वनप्लस फोन के बैक और फ्रंट दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है।
वनप्लस नोर्ड सीई6 को कंपनी ने MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लॉन्च किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। यह IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग वाला फोन है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म लिक्विड और तेल इत्यादि से भी सुरक्षित रख सकता है। इस मोबाइल के डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के जुड़ा डिटेल्ड एक्सपीरियंस आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 जैसे बेसिक फीचर्स मौजूद हैं। इस फोन में यूजर्स को Infrared blaster भी मिलेगा जिसके चलते यह वनप्लस फोन टीवी रिमोट का काम भी करेगा। इस मोबाइल में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 300% Super Audio Mode जैसे एडवांस और यूजफुल फीचर्स भी मिल जाते हैं।













