OnePlus Pad प्राइस हुआ लीक, इसी महीने शुरू हो सकती है इंडिया में सेल

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Pad की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।
  • यह वनप्लस द्वारा बनाया गया पहला टैबलेट डिवाईस है।
  • वनप्लस पैड की सेल इसी महीने के अंत तक शुरू हो सकती है।

वनप्लस ने फरवरी महीने में इंडिया में OnePlus 11 और OnePlus 11R स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ ही अपना टैबलेट डिवाईस OnePlus Pad भी पेश किया था। कंपनी ने टैबलेट के सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो दे दी है लेकिन अभी तक प्राइस व सेल से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन आज एक नए लीक में वनप्लस पैड की कीमत भी सामने आ गई है।

OnePlus Pad price in india leaked know specifications in hindi

वनप्लस पैड का प्राइस

OnePlus Pad की कीमत की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये सामने आई है। ट्वीट में मुकुल ने इस टैबलेट डिवाईस की फोटो शेयर करने के साथ ही प्राइस भी दिखाया है। दावा किया गया है कि वनप्लस पैड भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि हो सकता है कि यह टैबलेट का ऑफर प्राइस हो तथा वास्तविक कीमत 42,999 रुपये हो सकती है।

वनप्लस पैड इंडिया लॉन्च

OnePlus Pad को ई-कॉमर्स साइट ​अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया जा चुका है जहां फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव है। अमेजन पर टैबलेट की लॉन्च डेट तो घोषित नहीं की गई है लेकिन यहां ‘कमिंग सून’ लिखा है। वहीं हमें उम्मीद है कि कंपनी इसी महीने यानि अप्रैल के अंत तक वनप्लस पैड को इंडिया में ऑफिशियली अनाउंस करके इसकी सेल शुरू कर देगी।

oneplus pad launch in india know feature specifications price and sale details

वनप्लस पैड की स्पेसिफिकेशन्स

  • 11.61″ Display
  • 7:5 Aspect Ratio
  • 144Hz Refresh Rate
  • OnePlus Pad 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसे कंपनी ने ReadFit Screen का नाम दिया है। यह 2800 × 2000 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.61 इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन पर एचडीआर 10+, 500निट्स ब्राइटनेस और 296पीपीआई जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इस टैबलेट ​डिवाईस की मोटाई महज 6.54एमएम है तथा इसका वज़न 552ग्राम है।

    oneplus pad launch in india know feature specifications price and sale details

  • 12GB RAM
  • MediaTek Dimensity 9000
  • वनप्लस पैड स्टाईलिश होने के साथ ही पावर भी बनाया गया है। यह टैबलेट मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000 प्रोसेसर पर रन करता है। यह डिवाईस 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जो LPDDR5 RAM तकनीक पर काम करती है। वहीं साथ ही वनप्लस पैड में UFS 3.1 Storage दी गई है। यह वनप्लस टैबलेट लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 13 पर पेश किया गया है।

    oneplus pad launch in india know feature specifications price and sale details

  • 13MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • फोटोग्राफी के लिए वनप्लस पैड के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का ​सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में ईआईएस स्टेबजाइज़ेशन फीचर दिया गया है वहीं रियर कैमरा में 4के वीडियो तथा फ्रंट कैमरा में 1080पी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

    oneplus pad launch in india know feature specifications price and sale details

  • 67W Fast Charging
  • 9,510mAh Battery
  • पावर बैकअप के लिए OnePlus Pad को 9,510एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस किया गया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट पर नज़र डालें तो इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here