
शाओमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट डिवाईस Xiaomi Pad 6 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। यह टैब हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए Oneplus Pad को टक्कर देने की क्षमता रखता है। हालांकि इन दोनों डिवाईस की कीमत में तकरीबन 10 हजार का फर्क है लेकिन फिर भी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के दमपर शाओमी टैबलेट कई मायनों में वनप्लस टैब सीधी चुनौती देता है। आगे आप इन दोनों टैबलेट की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन पढ़ सकते हैं।
Oneplus Pad बनाम Xiaomi Pad 6 : प्राइस
Oneplus Pad दो मैमोरी में लॉन्च हुआ था जिनमें 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है तथा 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज का प्राइस 39,999 रुपये है।
Xiaomi Pad 6 वनप्लस से हल्की रेंज में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका प्राइस 26,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 28,999 रुपये है।
Oneplus Pad बनाम Xiaomi Pad 6 : स्पेसिफिकेशन्स
डिजाईन
Xiaomi और OnePlus दोनों ने अपने टैबलेट डिवाईस को मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बनाया है। दोनों की लुक काफी प्रीमियम है और बॉडी मजबूत लगती है। शाओमी पैड 6 का वज़न जहां 490ग्राम है वहीं वनप्लस पैड का वज़न 552ग्राम है। इन दोनों की थिकनेस तकरीबन समान 6.5एमएम है। वनप्लस ने जहां अपना डिवाईस Halo Green कलर में पेश किया है वहीं शाओमी टैबलेट को Mist Blue और Graphite Grey कलर में खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले :
वनप्लस पैड 2800 x 2000 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.61 इंच की बड़ी 2के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसपर 500निट्स ब्राइटनेस और 296पीपीआई सपोर्ट मौजूद है। वनप्लस पैड डिस्प्ले को 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्राप्त है।
शाओमी पैड 6 में 2880 x 1800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की 2.8के डिस्प्ले दी गई है। इसमें भी एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यहां 550निट्स ब्राइटनेस और 309पीपीआई मिलता है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
वनप्लस पैड का स्क्रीन साईज़ शाओमी पैड 6 की तुलना में कुछ बड़ा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर पिक्सल रेज्ल्यूशन, ब्राइटनेस और पिक्सल डेनिसिटी के मामले में शाओमी का टैबलेट खुद को वनप्लस पैड से ज्यादा बेहतर साबित करता है।
प्रोसेसर :
Xiaomi Pad 6 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 650 जीपीयू मौजूद है।
Oneplus Pad को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 आक्टाकोर के साथ बाजार में उतारा गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 आधारित आक्सिजन ओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम जी710 एमसी10 जीपीयू दिया गया है।
बता दें कि स्नैपड्रैगन 870 जहां 7नैनोफेब्रिकेशन्स पर बना है वहीं डाइमेंसिटी 9000 में 4एनएम आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसिंग के मामले में यह मीडियाटेक चिपसेट क्वॉलकॉम की अपेक्षा ज्यादा फास्ट है और टॉस्क को अच्छे से हैंडल कर सकता है। यानी वनप्लस पैड में शाओमी पैड 6 की तुलना में अच्छी प्रोसेसिंग मिलेगी।
कैमरा :
फोटोग्राफी के मामले में Xiaomi Pad 6 और Oneplus Pad दोनों लगभग एक समान हैं। इनके बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। दोनों ही टैबलेट के कैमरा डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे टॉस्क कर सकते हैं।
बैटरी :
Oneplus Pad को 9,510एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया था। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टैबलेट औसतन 60 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद यह 30 दिन पर ऑन रह सकता है।
Xiaomi Pad 6 भारत में 8,840एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इसके साथ ही टैबलेट डिवाईस में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। इसे फुल 100% चार्ज होने में 100 मिनट का ही औसत समय लगता है। शाओमी के अनुसार फुल चार्ज में यह 26+ दिन का स्टेंडबॉय टाईम दे सकता है।
एक्स्ट्रा फीचर्स :
Xiaomi Pad 6
- शाओमी पैड 6 में क्वॉड स्पीकर्स, डॉल्बी विज़न एटमॉस मिलता है।
- इसमें फोकस फ्रेम, स्पलीट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडो और मल्टी विंडो जैसे फीचर्स भी हैं।
- इसे टीवी या स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
OnePlus Pad
- वनप्लस पैड में भी डॉल्बी एटमॉस ट्यून्ड 4 स्पीकर्स दिए गए हैं।
- इसमें multitasking और Cross-screen Transmission जैसे फीचर मौजूद हैं।
- स्मार्टटीवी और मोबाइल के साथ यह कनेक्ट हो जाता है।





















