
Vivo X300 और Vivo X300 Pro के साथ ही कंपनी ने नया टैबलेट डिवाइस Vivo Pad5e भी लॉन्च किया है। यह टैबलेट सबसे पहले चीन में लाया गया है जो vivo Pencil3 और vivo Smart Touch Keyboard 5 सपोर्ट करता है। यह बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट है जिसे ताकतवर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस किया गया है। नए वीवो पैड 5ई की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो पैड 5ई 7.1:5 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2800 × 1968 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.05-इंच 2.8K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और DC dimming जैसे फीचर्स से लैस है। यह वीवो का टैबलेट 1.07बिलियन कलर्स और 1400:1 कान्ट्रास्ट रेश्यो सपोर्ट करता है।
Vivo Pad5e एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो ओरिजनओएस 5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो टैबलेट में Adreno 750 GPU मौजूद है। चीन में यह टैब LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करने में मदद करता है।
यह बड़ी बैटरी वाला टैबलेट है जिसे 10,000mAh battery पर लॉन्च किया गया है। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए टैबलेट डिवाइस में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए वीवो पैड 5ई के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन क्लासेस में काम आएगा।
वीवो पैड5ई में 5GHz Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं ऑडियो के लिए यह 4 स्पीकर्स और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। इस वीवो टैबलेट की मोटाई केवल 6.62mm और वजन 584ग्राम है। Vivo Pad5e का रेट तकरीबन 24 हजार रुपये से शुरू होता है और इसके सबसे बड़े मॉडल का प्राइस 37 हजार रुपये के करीब है। सभी वेरिएंट्स की कीमत आप नीचे पढ़ सकते हैं।
- 8GB RAM + 128GB Storage – 1999 yuan (तकरीबन 24,905 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB Storage – 2299 yuan (तकरीबन 28,645 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage – 2599 yuan (तकरीबन 32,380 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB Storage – 2999 yuan (तकरीबन 37,365 रुपये)
- 8GB RAM + 128GB Storage Soft-light Edition – 2199 yuan (तकरीबन 27,400 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB Storage Soft-light Edition – 2499 yuan (तकरीबन 31,135 रुपये)
यह वीवो टैबलेट फिलहाल इंडियन मार्केट में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। लेकिन अगर आप कोई नया मिडबजट टैबलेट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस रेंज के Redmi Pad Pro, Lenovo Tab K11 और Acer Iconia Tab iM को कंसीडर किया जा सकता है। इनमें रेडमी पैड प्रो 10,000एमएएच बैटरी और 12 इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं ऐसर और लेनोवो टैब MediaTek प्रोसेसर पर काम करते हैं।











