OnePlus Turbo 6V के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 9,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

OnePlus आने वाले 8 जनवरी को OnePlus Turbo 6 सीरीज चीन में लॉन्च करने वाला है। जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V आएंगे। इनमें से बेस मॉडल को लेकर कई जानकारियाँ सामने आ चुकी थीं। वहीं, अब Turbo 6V TENAA सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है जहां इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।
TENAA लिस्टिंग के अनुसार OnePlus Turbo 6V में 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 x 1272 पिक्सल) मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्क्रीन में 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जो इसे गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए खास बना सकता है। वहीं, कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि फोन में 8,760mAh की रेटेड बैटरी दी जाएगी। जिसकी टाइपिकल कैपेसिटी करीब 9,000mAh होगी। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी भी दी गई है।
परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus Turbo 6V में 2.7GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार अनुभव दे सकता है। फोन 8GB, 12GB और 16GB RAM विकल्पों में आ सकता है। जबकि स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB विकल्प मिल सकते हैं।
कैमरा सेटअप में OnePlus Turbo 6V में फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं, रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है।
TENAA लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं। इसका वजन करीब 215 ग्राम होगा और डाइमेंशन 162.46 x 77.45 x 8.65mm बताया गया है। कलर ऑप्शन में यह स्मार्टफोन Lone Black, Nova White और Fearless Blue में आ सकता है।
आगामी OnePlus Turbo 6V उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी लाइफ, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। अगर फोन को कंपनी कम प्राइस में लॉन्च करती है तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। हमारी साइट 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।