लॉकडाउन भी नहीं रोक पाई जियो की रफ्तार, अप्रैल में दिल्ली में जोड़े लाखों नए यूजर्स

Join Us icon

रिलायंस जियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में वह यूजर्स के बीच सबसे लोकप्रिय है। अप्रैल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भले देश की रफ्तार रोक दी हो लेकिन रिलायंस जियो में नए यूजर्स जोड़ने की रफ्तार कम नहीं हुई। ट्राई की लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो रिलायंस जियो ने अप्रैल महीने में ही देश की राजधानी दिल्ली में अकेले 1.68 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। इसके साथ ही दिल्ली सर्कल में रिलायंस जियो के कुल सब्सक्राइबर्स बढ़कर 1.99 करोड़ हो गए हैं। इसके साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के क्रमश: 88,234 और 86,331 सब्सक्राइबर कम हुए हैं।

देशभर में चला रिलायंस का जादू

रिलायंल जियो ने नए सब्सक्राइबर्स न सिर्फ दिल्ली बल्कि देशभर में नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ने वाली कंपनियों में पहले नंबर पर है। रिलायंस जियो ने अप्रैल महीने में पूरे देश में 47 लाख ने ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो के कुल यूजर्स की संख्या बढ़कर 42.76 करोड़ हो गई है।

jio

 

बता करें वोडाफोन आइडिया ने अप्रैल महीने में अपने 18 लाख ग्राहक गवाएं हैं। वोडाफोन आइडिया के कुल ग्राहकों की संख्या 28.19 करोड़ रह गई है। इससे पहले कंपनी ने मार्च महीने में 10 लाख यूजर्स जोड़े थे। इसके साथ ही एयरटेल ने भले दिल्ली में यूजर्स गवांए हैं लेकिन देशभर में 5.1 लाख नए ग्राहक जोड़े और उसके कुल यूजर्स की संख्या 35.29 करोड़ हो गई है। यह भी पढ़ें : पिछले साल के मुकाबले सस्ते होंगे Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3, जानें क्या होगी कीमत

देश में बड़े फोन यूजर्स

ट्राई की लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में फोन यूजर्स की संख्या बड़ी है। अप्रैल महीने में देश के कुल फोन ग्राहकों की संख्या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 120.34 करोड़ हो गई है। इस दौरान देश के शहरी इलाकों में 0.08 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों में 0.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह भी पढ़ें : [Exclusive] OnePlus Nord 2 5G में सेल्फी के लिए मिलेगा पंच होल कटआउट, कुछ ऐसा होगा फ़्रंट का डिज़ाइन

ब्रॉडबैंड यूजर्स में भी हुआ इजाफा

ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि देश में फोन के साथ-साथ ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। अप्रैल में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या बढ़कर 78.28 करोड़ हो गई है। मौजूदा वक्त में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के पास 43.04 करोड़, भारती एयरटेल के पास 19.41 करोड़, वोडाफोन आइडिया के पास 12.25 करोड़, बीएसएनएल के पास 2.45 करोड़ और एट्रिया कन्वर्जेंस के पास 18.7 लाख यूजर्स हैं।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Samsung Galaxy F22 स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here