
ओप्पो ने अपने Oppo A60 स्मार्टफोन को ग्लोबल तौर पर मलेशिया में पेश करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन लग रहा है कि बेहद जल्द फोन बाजार में होगा। बता दें कि दो दिन पहले ही 91मोबाइल्स ने ओप्पो ए60 के आने की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट शेयर की गई थी। जो एकदम सटीक साबित हुई है। आइए, आगे टीजर में सामने आए लुक और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
Oppo A60 टीजर और डिजाइन
- Oppo A60 स्मार्टफोन को मलेशिया के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स के जरिए सामने लाया गया है।
- स्मार्टफोन को टीजर में वेव ब्लू और नाइट पर्पल कलर ऑप्शन में दर्शाया गया है।
- Oppo A60 स्मार्टफोन में पीछे की तरफ बड़े पिल शेप मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद है।
- फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन देखने को मिलते हैं जबकि बैक पैनल पर नीचे ओप्पो की ब्रांडिंग दी गई है।
- कुल मिलाकर देखा जाए तो यह स्मार्टफोन पूर्व में लॉन्च की गई रेनो 11 सीरीज की याद दिलाता है।
- आपको बता दें कि टीजर में लॉन्च डेट का जिक्र नहीं हुआ है, लेकिन यह डिवाइस जल्द मलेशिया में उपलब्ध होगा।
#OPPOA60 hadir dalam warna Biru Ombak dan Ungu Malam.
Oppo A60 के स्पेसिफिकेशंस
- डायमेंशन: कंपनी की वेबसाइट पर सामने आई डिटेल के अनुसार यह डिवाइस 7.68mm पतला होगा।
- डिस्प्ले: Oppo A60 में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इस पर 950निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी।
- प्रोसेसर: परफॉरमेंस के लिहाज से यूजर्स को ब्रांड इस नए ओप्पो फोन में Snapdragon 680 4G प्रोसेसर देगी।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 8GB एक्सटेंडेड रैम मिलने की डिटेल मिली है। यानी की कुल मिलाकर यूजर्स को 16GB तक रैम का पावर मिल जाएगा। वहीं, यह फोन 8जीबी रैम +256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो वेबसाइट पर बताया गया है कि Oppo A60 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर डुअल AI कैमरा वाला रखा जाएगा।
- बैटरी: वेबसाइट पर फोन की बैटरी साइज 5000mAh है। इसके साथ यह 45 वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ आएगा।
- अन्य: Oppo A60 में डुअल सिम 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग जैसे कई फीचर होंगे।
See All Competitors















