Oppo A6c भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Oppo ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6c लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की A-सीरीज का नया मॉडल है। इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यह फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।
Oppo A6c की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों को फोन के लिए Feather White और Stone Brown कलर ऑप्शंस मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A6c में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6c स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Oppo A6c फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन लगभग 215 ग्राम है।
Oppo A6c उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यह हर वर्ग के लोगों को लुभा सकता है। हालांकि यह डिवाइस हाई-एंड गेमिंग या हैवी मल्टीटास्किंग के लिए नहीं बनाया गया है। साथ ही 4जी फोन है इसलिए यदि आप 5जी फोन देख रहे हैं तो अन्य विकल्प देख सकते हैं।
भारतीय बाजार में Oppo A6c का मुकाबला Lava Bold N1, realme Narzo 80 Lite 4G और Samsung Galaxy A07 जैसे बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है, जो इसी प्राइस रेंज में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ऑफर करते हैं।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बैटरी बैकअप बढ़िया मिले और रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएं, तो Oppo A6c अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जबकि अगर इच्छा शानदार कैमरा, परफॉरमेंस, 5G कनेक्टिविटी की है तो दूसरे 5G फोन ले सकते हैं। इसी तरह टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।