
Oppo जल्द ही चीन में अपनी Oppo A7 सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Oppo A7 Pro Max अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसी बीच, PYE110 मॉडल नंबर वाला एक नया Oppo स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। टिप्स्टर Bald Panda का दावा है कि यह फोन Oppo A7 सीरीज का मॉडल हो सकता है। लिस्टिंग से इसके अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A7 सीरीज फोन TENAA लिस्टिंग
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo PYE110 मॉडल नंबर वाले डिवाइस में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2372 × 1080 पिक्सल (FHD+) रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन सकता है।
लिस्टिंग के अनुसार, आगामी ओप्पो स्मार्टफोन में 7,820mAh रेटेड बैटरी दी गई है, जिसकी टिपिकल कैपेसिटी 8,000mAh हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, TENAA डेटाबेस पर अभी तक फोन की डिजाइन इमेज उपलब्ध नहीं हुई हैं।
Oppo का यह आगामी स्मार्टफोन 2.4GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ सकता है, हालांकि चिपसेट का नाम अभी सामने नहीं आया है। डिवाइस को 6GB और 8GB RAM के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB तक के विकल्प मिल सकते हैं।
अन्य फीचर्स के रूप में फोन में IR Blaster भी दिया जा सकता है। जिससे इसे टीवी, AC और अन्य घरेलू डिवाइस के रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन का वजन करीब 206 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 8.8mm सामने आई है।
कंपनी पहले ही टीजर के जरिए पुष्टि कर चुकी है कि Oppo A7 Pro Max अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि TENAA पर दिखा PYE110 मॉडल इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, यह A7 Pro Max, A7 या सीरीज का कोई अन्य मॉडल है, इसकी पुष्टि लॉन्च के समय होगी।
अगर लीक सही साबित होता है, तो Oppo A7 सीरीज का यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप, AMOLED डिस्प्ले और बड़े स्टोरेज वाला फोन चाहते हैं।
अगर आप 8,000mAh के आसपास की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और अच्छे कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Oppo A7 सीरीज के इस फोन का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










