4,230एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ ओपो ए7एक्स लीक

Join Us icon

ओपो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना पहला ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ9 और एफ9 प्रो लॉन्च किया है जो अपनी स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब ओपो अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ बढ़ाने वाली है। ओपो के एक नए स्मार्टफोन को लेकर लीक सामनें आया है ओर इस फोन को ओपो ए7एक्स बताया जा रहा है।

ओपो ए7एक्स को लेकर स्लैशलीक ने पोस्ट शेयर की है जिसमें फोन के बैक पैनल की फोटो​ दिखाई गई है। इस फोटो से पता चला है कि ओपो का आगमी फोन डुअल रियर कैमरा से लैस होगा जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करेगा। वहीं साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। लीक हुई फोटो में ओपो ए7एक्स को पर्पल ग्रेडिएंट और पर्पल ब्लैक कलर में दिखाया गया है जो डायमंड फिनिशिंग वाला है इसके बैक पैनल पर भी ग्लास की कोटेशन है।

oppo-a7x-1

लीक के मुताबिक ओपो ए7एक्स काफी हद तक ओफो एफ9 जैसा होगा।फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 4जीबी की रैम तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है ​जिसके साथ ओपो ए7एक्स मीडियाटेक के हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। माना जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ कलरओएस पर पेश होगा।

मोटो जी6 प्लस हुआ भारत में लॉन्च, देखें इस फोन की दमदार स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए7एक्स के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो ए7एक्स का सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक ओपो ए7एक्स में पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला मोटोरोला पी30 प्ले

इस फोन को भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल ए7एक्स पर ओपो के आॅफिशियल बयान का इंतजार किया जा रहा है।