
पिछले महीने OPPO ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A9 को घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब 91mobiles की खबर के अनुसार OPPO A9 को कंपनी ICC Cricket World Cup 2019 के दौरान लॉन्च करेगी जो कि 30 मई को शुरू होगा।
हमारे सोर्स के अनुसार OPPO A9 को कंपनी भारत में दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी। इसमें 6जीबी + 64जीबी और 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। हालांकि, चीन में डिवाइस दो रैम वेरिएंट 4जीबी व 6जीबी मौजूद है। दोनों ही रैम वेरिएंट के साथ 128जीबी स्टोरेज मौजूद है। फिलहाल हमारे पास डिवाइस के लॉन्च कि डेट की कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: OPPO A9x 48एमपी रियर कैमरा और जबरदस्त प्रोसेसर के साथ हुआ ऑनलाइन लिस्ट
डिजाइन
OPPO A9 का डिजाइन इंडिया में लॉन्च हो चुके OPPO F11 Pro जैसा ही है। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है तथा लाईट के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। OPPO A9 के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
ओपो ए9 स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A9 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.70 प्रतिशत का है। OPPO A9 को 6.53-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर चीन में लॉन्च किया गया है। चीनी बाजार में यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ था जो कलर ओएस 6.0 पर आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए OPPO A9 में 2.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A9 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए OPPO A9 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Oppo K3 फोन से 23 मई को उठेगा पर्दा, 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस
OPPO A9 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इस फोन को गेमबूस्ट 2.0 मोड से लैस किया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। वहीं इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4020एमएएच की बैटरी दी गई है।

















