
OPPO कंपनी आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नए डिवाईस लॉन्च करेगी। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन दस्तक देंगे। हाल ही में खबर आई थी कि Reno 3 सीरीज़ के साथ ही Oppo कंपनी ‘ए सीरीज़’ के दो नए स्मार्टफोन Oppo A8 2020 और Oppo A91 भी लाएगी। इस खबर के साथ Oppo A8 की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। वहीं आज इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। Oppo A91 को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Oppo A91 की चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है जहां से इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। Oppo A91 को गीकबेंच पर Oppo PCPM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 19 दिसंबर की ही है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में Oppo A91 में दिए जाने वाले एंडरॉयड ओएस के साथ ही फोन के प्रोसेसर और रैम मैमोरी की जानकारी मिली है।
Oppo A91
गीकबेंच के अनुसार Oppo A91 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो लॉन्च के बाद एंडरॉयड 10 पर अपडेट हो सकता है। गीकबेंच के अनुसार इस स्मार्टफोन में 1.99 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ 4 कोर्टेक्स-ए73 कोर + 2.0गीगाहर्ट्ज़ 4 कोर्टेक्स ए-53 वाला होगा। बेचमार्किंग साइट की मानें तो Oppo A91 स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

Oppo A91 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि यह डिवाईस एक से ज्यादा वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है। लगे हाथ आपको बता दें कि एक पोस्टर लीक में यह जानकारी मिली थी कि Oppo A91 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Oppo A91 को सिंगल-कोर में जहां 1479 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 5733 स्कोर प्राप्त हुआ है।
पोस्टर लीक की ही बात करें तो इसमें Oppo A91 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया था जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल को हो सकता है। वहीं इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग दिए जाने की बात भी इस लीक में सामने आई थी।
Oppo A8 2020
लीक के मुताबिक Oppo A8 को 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टेना पर Oppo A8 स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। टेना पर इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ ही फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आमतौर पर स्मार्टफोंस में देखने को नहीं मिलती है।
वहीं फोटोग्राफी के लिए Oppo A8 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात टेना पर कही गई है। इस प्राइमरी सेंसर के साथ ही अन्य दो सेंसर 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना के मुताबिक Oppo A8 2020 एंडरॉयड 9 पाई पर ही रन होगा। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 4250एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 7 शानदार फोल्डेबल फोन जो 2020 में होंगे लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर खत्म होने तक ओपो इस फोन के पर्दा उठाते हुए Oppo A8 और Oppo A91 स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।



















