OPPO F21s Pro Series 15 सितंबर को होगी इंडिया में लॉन्च, कैमरे के दम पर लूटेगी बाजार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/oppo-f21s-pro-5g.jpg

ओपो को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा है कि कंपनी भारत में अपनी नई ‘एफ21एस सीरीज़’ लाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ के लॉन्च से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं लेकिन आज तमाम लीक्स से उपर उठते हुए कंपनी ने OPPO F21s Pro Series India Launch Date का खुलासा कर दिया है। ओपो एफ21एस प्रो 5जी फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

OPPO F21s Pro Series Launch in India

15 सितंबर को ओपो इंडिया द्वारा कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ भारत में पेश की जाएगी जिसे ओपो एफ21एस प्रो सीरीज़ का नाम दिया गया है। हालांकि इस सीरीज़ में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल रहेंगे यह जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन यह पुष्टि जरूर हो गई है कि 15 सितंबर को OPPO F21s Pro 5G Phone इंडिया में लॉन्च होगा। ओपो अपनी इस नई सीरीज़ को #BeautyInEverything हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है।

OPPO F21s Pro में क्या होगा खास

ओपो एफ21एस प्रो 5जी फोन या फिर इस सीरीज़ के अन्य डिवाईस को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन अपने ट्वीट व प्रोमोशन के जरिये ओपो यह जरूर साफ कर चुकी है कि OPPO F21s Pro Series का कैमरा इसी मुख्य यूएसपी होगा। OPPO F21s Pro 5G में हाईक्वॉलिटी का Microlens Camera दिया जाएगा जो 30X जू़म सपोर्ट करेगा। हालांकि लेंस मेगापिक्सल की डिटेल्स भी फिलहाल कंपनी ने पर्दे मे ही रखी है।

Vivo V25 India Launch

रोचक बात यह भी है कि 15 सितंबर को ही वीवो वी25 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यानी यह दिन ओपो और वीवो के बीच डायरेक्ट भिडंत का होगा। बता दें कि Vivo V25 5G 50MP Selfie Camera सपोर्ट करेगा। इस फोन में 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी दी जाएगी तथा यह फोन Color Changing Fluorite AG Glass design के साथ भारत में लॉन्च होगा।