OPPO F33 5G हुआ महंगा! भारत में 3,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया रेट और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/oppo-f33-5g.jpg

अगर आप OPPO F33 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। ब्रांड ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर लागू हो गई हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स की प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

OPPO F33 5G की नई कीमत

OPPO F33 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 31,999 रुपये से बढ़ाकर 34,999 रुपये कर दी गई है, यानी इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 8GB + 128GB स्टोरेज अब 34,999 रुपये की जगह 36,999 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यदि टॉप मॉडल 8GB + 256GB वैरियंट की बात करें तो इसकी कीमत भी 37,999 से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। इस मॉडल पर भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कीमत क्यों बढ़ी?

OPPO ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, मेमोरी और अन्य स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा, सप्लाई चेन खर्च और बाजार की मौजूदा कंडीशंस की वजह से ऐसा हुआ है। ओप्पो ही नहीं हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके हैं।

OPPO F33 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO F33 5G में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz स्मार्ट अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO F33 5G में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट मिलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM, 256GB तक स्टोरेज, 4289mm² SuperCool Vapor Chamber Cooling System, Trinity Engine और 72-मंथ फ्लुएंसी प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए OPPO F33 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट मोड, प्रो मोड, टाइम-लैप्स, डुअल-व्यू वीडियो, डॉक्यूमेंट स्कैनर और Google Lens जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। पावर बैकअप के लिए OPPO F33 5G फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

नई कीमतों के बाद OPPO F33 5G का मुकाबला मिड-रेंज सेगमेंट के OnePlus, Realme और Motorola स्मार्टफोंस से और कड़ा हो जाएगा। यदि आने वाले दिनों में फिर से प्राइस में उतार-चढ़ाव होगा तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।