OPPO F35 5G फोन 50MP फ्रंट कैमरा, 8000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/OPPO-F35-5G.jpg

OPPO F35 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी OPPO F35 Pro भी लेकर आई है जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। ओपो एफ35 की बात करें तो यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसमें MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। 50MP Selfie Camera और 8000mAh Battery की ताकत से लैस इस नए ओपो मोबाइल की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO F35 5G प्राइस

ओपो एफ35 5जी फोन को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। वहीं मोबाइल को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में इसपर 10% यानी 4,299 रुपये तक की छूट पाई जा सकेगी। मोबाइल की ब्रिकी 11 अक्टूबर से होगी जिसे Wave Blue, Titanium Grey और Mist Pink कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO F35 स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ35 5जी फोन में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED Ultra Bright स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग और 1400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसके साथ Crystal Guard की प्रोटेक्शन मिलती है।

OPPO F35 5G एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर लॉन्च हुआ है जो MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू मौजूद है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसे LPDDR4X RAM से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो एफ35 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए OPPO F35 5G फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड नेचुरल फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो 0.6x zoom के साथ वाइड ग्रुप सेल्फी खींच सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस OPPO 5G फोन ने 8000mAh बैटरी के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ली है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ओपो का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन तकरीबन 26 घंटे का वीडिया स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यह फोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

ओपो एफ35 प्रो डैमेज-प्रूफ 360 डिग्री ऑर्मर बॉडी पर बना है जिसके चलते जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी यह स्मार्टफोन टूटेगा नहीं। वहीं मोबाइल का प्राप्त IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के चलते पानी में गिरने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल यूजर्स को ओपो एफ35 प्रो में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलेंगे।