मुड़ने वाले OPPO Find N3 Flip की फोटो लीक, जल्द हो सकता है ग्लोबल लॉन्च

Join Us icon
oppo-find-n3-flip-live-photo-global-india-launch-soon
Highlights

  • OPPO Find N3 Flip जल्द इंडिया में पेश हो सकता है।
  • लीक में लाइव फोटो भारतीय मॉडल की बताई गई है।
  • कवर स्क्रीन पर भारत में उपयोग होने ऐप्स भी नजर आई हैं।

ओप्पो का मुड़ने वाला स्मार्टफोन OPPO Find N3 Flip घरेलू बाजार चीन में एंट्री ले चुका है। वहीं, अब फोन की लाइव इमेज सामने आने के बाद लग रहा है कि इसका लॉन्च बेहद जल्द इंडिया सहित ग्लोबल बाजारों में किया जा सकता है। दरअसल मोबाइल की जो फोटो सामने आई है उसमें फ्रंट स्क्रीन पर कई ऐसी एप्स देखने को मिली है जो भारत में उपयोग होती हैं। इसके साथ ही कलर ऑप्शन भी अलग है। आइए, इस पोस्ट में डिवाइस की पूरी डिटेल जानते हैं।

OPPO Find N3 Flip लाइव फोटो

  • OPPO Find N3 Flip को लेकर इंडस्ट्री के सूत्रों ने 91mobiles को बताया कि यह लाइव फोटो भारतीय मॉडल की है।
  • इससे साफ लग रहा है कि यह फोन जल्द इंडिया में पेश हो सकता है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन सिल्वर कलर में सामने आया है। जो चीन में उपलब्ध नहीं है। जिसका मतलब है कि सूत्रों की जानकारी सटीक है।
  • फोन के फ्रंट कवर स्क्रीन पर भारत में उपयोग होने वाली ज़ोमैटो, एमआधार, ज़ेरोधा जैसी कई अन्य ऐप्स भी नजर आई हैं।
  • इसमें ग्लोबल ऐप्स व्हाट्सएप, यूट्यूब, उबर और गूगल पे शामिल भी है।
  • आप नीचे दी गई इमेज में फाइंड एन3 फ्लिप के कवर डिस्प्ले पर सपोर्ट करने वाली ऐप्स की डिटेल देख सकते हैं।

oppo-find-n3-flip-cover-screen-apps-list

ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप के स्पेसिफिकेशन (चीन)

  • डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.80-इंच का FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ फोन में 3.26-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है।
  • चिपसेट: फोन में यूजर्स को परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक डीमेंसिटी 9200 चिपसेट मिल जाता है। ग्राफिक्स के लिए माली-G715 इम्मोर्टलिस MP11 GPU लगा हुआ है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में OIS तकनीक के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो सेंसर मिल जाता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 4300mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
  • अन्य: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स हैं।
  • ओएस: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप Android 13 आधारित ColorOS 13.1 पर रन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here